तीन वर्ष बाद रिहा हुई बंगलादेशी तानिया
दुमका : अनाधिकृत रूप से सरहद पार कर बंगलादेश से हिंदुस्तान पहुंचने वाली सानिया खातुन जेल में तीन साल की सजा काटने के बाद गुरुवार को रिहा हो गयी. उसे दुमका पुलिस ने नामकुम स्थित प्रोबेशन होम में तत्काल भेज दिया है. लगभग 20 वर्षीया तानिया को बंगलादेश में जयसूर जिले में उसके घर तक […]
दुमका : अनाधिकृत रूप से सरहद पार कर बंगलादेश से हिंदुस्तान पहुंचने वाली सानिया खातुन जेल में तीन साल की सजा काटने के बाद गुरुवार को रिहा हो गयी. उसे दुमका पुलिस ने नामकुम स्थित प्रोबेशन होम में तत्काल भेज दिया है.
लगभग 20 वर्षीया तानिया को बंगलादेश में जयसूर जिले में उसके घर तक पहुंचाने के लिए ट्रांजिट एवं ट्रेवल डॉक्युमेंट तैयार कराये जाने तक उसे नामकूम में ही रखा जायेगा. डीएसपी अनिल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि तानिया को तीन साल पहले साहेबगंज रेलवे स्टेशन में जीआरपी ने गिरफ्तार किया था.
उसे तीन साल की सजा हुई थी. सजा कल खत्म हो गयी और आज उसकी केंद्रीय कारा से रिहाई हुई. उन्होंने बताया कि इस मामले में विदेश मंत्रलय एवं गृह मंत्रलय से पत्रचार किया गया है. कागजात तैयार होते ही उसे उसे मुल्क भेजने की कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










