झामुमो ने चलाया जनसंपर्क अभियान
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 Nov 2014 11:03 PM
दुमका : झारखंड मुक्ति मोरचा के कार्यकर्ताओं ने जामा प्रखंड के नाचनगडि़या पंचायत के विजयबांध, चुहरबोना, घोड़ाबाद, पंचकी, मुंर्गारोला व भुटोकोडि़या पंचायत के बारूडीह के सीकेरांगा, कमार दुधानी में सघन जनसंपर्क अभियान चलाया. इस दौरान ग्रामीणों को हेमंत सोरेन के 14 माह के कार्यकाल की उपलब्धियों को गिनाया साथ ही कार्यकर्ताओं से इसे जन-जन तक […]
दुमका : झारखंड मुक्ति मोरचा के कार्यकर्ताओं ने जामा प्रखंड के नाचनगडि़या पंचायत के विजयबांध, चुहरबोना, घोड़ाबाद, पंचकी, मुंर्गारोला व भुटोकोडि़या पंचायत के बारूडीह के सीकेरांगा, कमार दुधानी में सघन जनसंपर्क अभियान चलाया. इस दौरान ग्रामीणों को हेमंत सोरेन के 14 माह के कार्यकाल की उपलब्धियों को गिनाया साथ ही कार्यकर्ताओं से इसे जन-जन तक पहुंचाने की अपील की. इस अवसर पर रामकृष्ण हेंब्रम व चंद्र मोहन हांसदा, कमीशन सोरेन, संटू हेंब्रम, विनोद मुर्मू, उमेश मरांडी, मुकेश कुमार मंडल, संजय सोरेन, परिपल सोरेन, बाबूधन मरांडी, शिवजतन मरांडी आदि थे.
भाजपा प्रत्याशी ने किया जनसंपर्क
रामगढ़ : जामा विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी सुरेश मुर्मू ने प्रखंड के कांजो, सिमरा, खसीया, ठाड़ी, मधुवन, सरसा, टीलाटोड, सिल्पर गांवों में जनसंपर्क किया और लोगों से अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की. इस अवसर पर सुलेमान हांसदा, दिलीप साह, राधे दुबे, प्रकाश यादव, सीताराम यादव, सुरेश दास, मनी महतो आदि थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










