फिल्म महोत्सव में संताली फिल्में होंगी प्रदर्शित

Updated:
विज्ञापन

दुमका : नेशनल संताली फिल्म एसोसिएशन की बैठक पंकज मुमरू की अध्यक्षता में हुई. इस बैठक में फिल्म महोत्सव की तैयारी पर चर्चा की गयी और सदस्यों के बीच दायित्व बांटे गये. इस अवसर पर नृत्य के लिए मलय मरांडी एवं चुन्नु हेंब्रम, गीत के लिए प्रभारी सेन्टु हेंब्रम, स्वागत के लिए प्रभारी अंजू मुमरू, […]

विज्ञापन

दुमका : नेशनल संताली फिल्म एसोसिएशन की बैठक पंकज मुमरू की अध्यक्षता में हुई. इस बैठक में फिल्म महोत्सव की तैयारी पर चर्चा की गयी और सदस्यों के बीच दायित्व बांटे गये.

इस अवसर पर नृत्य के लिए मलय मरांडी एवं चुन्नु हेंब्रम, गीत के लिए प्रभारी सेन्टु हेंब्रम, स्वागत के लिए प्रभारी अंजू मुमरू, स्टेज डेकोरेशन के लिए राकेश कुमार हेंब्रम, मीडिया प्रभारी अगस्टिन हांसदा एवं जॉन सारेन, आवासन के लिए राजेश किस्कू एवं भोलानाथ गृही को प्रभारी बनाया गया. श्री मुमरू ने बताया कि फिल्म महोत्सव में संताली फिल्मों को प्रोत्साहित करने के लिए अलग-अलग जिलों में फिल्मों का प्रदर्शन भी किया जायेगा.

उन्होंने कहा कि 12 मई को समापन समारोह में मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी कलाकारों को हौसला बढ़ाने के लिए महोत्सव में शिरकत करेंगे. इस बैठक भाग में ईशराज हेंब्रम, सेन्टु हेंब्रम, मझी सोरेन, अगस्टीन हांसदा, दीपक हेंब्रम, बुधराय हेंब्रम, रंविंद्र हेंब्रम, चनु हेंब्रम, इलियास मुमरू, राजेश किस्कू, सुमथ हांसदा, पंकज करण बेसरा, सुनील टुडू, शिवराम मरांडी शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola