दिखायी जायेगी गांधी पर बनी फिल्म

Updated at : 28 Aug 2018 4:59 AM (IST)
विज्ञापन
दिखायी जायेगी गांधी पर बनी फिल्म

सर्व धर्म प्रार्थना सभा के साथ होगा समापन दुमका : सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय में मानव संसाधन विकास विभाग के निर्देश पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती को पखवारा के रुप में मनाया जायेगा. इसे लेकर वीसी प्रो मनोरंजन प्रसाद सिन्हा की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें कार्यक्रम के स्वरूप […]

विज्ञापन

सर्व धर्म प्रार्थना सभा के साथ होगा समापन

दुमका : सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय में मानव संसाधन विकास विभाग के निर्देश पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती को पखवारा के रुप में मनाया जायेगा. इसे लेकर वीसी प्रो मनोरंजन प्रसाद सिन्हा की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें कार्यक्रम के स्वरूप को तय किया गया. उद‍्घाटन समारोह के लिए पद्मश्री अशोक भगत को आमंत्रित करने का निर्णय लिया गया. इस अवसर पर एक व्याख्यान माला का आयोजन करने पर भी सहमति दी गयी. व्याख्यान के लिए प्रसिद्ध गांधीवादी पूर्व सांसद प्रो रामजी सिंह को आमंत्रित करने का निर्णय लिया गया. इसके लिए अन्य विवि से भी गांधी विभाग से जुड़े प्रोफेसर को आमंत्रित करने का निर्णय लिया गया. छात्रों के बीच गांधी के विचारों के प्रति जागरूकता पैदा करने के लिए महाविद्यालय व विश्वविद्यालय स्तर पर क्विज, वाद-विवाद, निबंध, पेंटिंग एवं एग्जिबिशन का आयोजन किया जायेगा.
इस अवसर पर गांधी के स्वच्छता के संदेश को कैंपस में और कैंपस से बाहर फैलाया जाएगा. कॉलेज व विभागों में गांधी पर बनी फ़िल्म का भी प्रदर्शन किया जायेगा. दो अक्तूबर को इस कार्यक्रम का समापन सर्व धर्म प्रार्थना सभा से होगा. इस दिन गांधी के जीवन पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया जायेगा. विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजयी छात्रों को इस अवसर पर पुरस्कृत भी किया जायेगा. बैठक में डीएसडब्लू डॉ गौरव गांगुली, कॉलेज इंस्पेक्टर डॉ पीपी सिंह, डॉ संजीव कुमार सिन्हा, डॉ अजय सिन्हा, डॉ अच्युत चेतन एवं प्रो अंजला मुर्मू उपस्थित थे.
अबुआ राज की चुनौतियां का हुआ विमोचन
वीसी प्रो मनोरंजन प्रसाद सिन्हा ने केकेएम कॉलेज, पाकुड़ के राजनीति विज्ञान के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ युगल झा की पुस्तक अबुआ राज की चुनौतियां का भी विमोचन किया. राष्ट्रीय पुस्तक न्यास नयी दिल्ली से प्रकाशित यह झारखंड में जनजातीय गणतंत्र की विवेचना करती है. पुस्तक में जनजातीय समाज में स्त्रियों की भागीदारी, उनकी लोक संस्कृति पर मंडराते खतरे एवं प्राकृतिक संसाधनों की लूट पर गंभीरता के साथ चर्चा की गयी है. पुस्तक विमोचन करते हुए वीसी ने पुस्तक को पठनीय बताया और विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालयों में इसको उपलब्ध कराने की बात कही.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola