पोस्टरबाजी कर 15 हजार रंगदारी मांगी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 May 2014 4:09 AM
शिकारीपाड़ा : उत्क्रमित मध्य विद्यालय इंदरबनी में गुरुवार को पोस्टरबाजी करके प्रधानाध्यापिका से 15 हजार रू की रंगदारी मांगने का मामला प्रकाश में आया है. प्रखंड के चुकापानी गांव के निवासी प्रधानाध्यापिका रेणुजबानु हेंब्रम ने दर्ज प्राथमिकी में बताया कि 29 मई को स्कूल पहुंचने पर एक पोस्टर चिपकाया देखा, जिसमें उग्रवादी प्रवील दा के […]
शिकारीपाड़ा : उत्क्रमित मध्य विद्यालय इंदरबनी में गुरुवार को पोस्टरबाजी करके प्रधानाध्यापिका से 15 हजार रू की रंगदारी मांगने का मामला प्रकाश में आया है. प्रखंड के चुकापानी गांव के निवासी प्रधानाध्यापिका रेणुजबानु हेंब्रम ने दर्ज प्राथमिकी में बताया कि 29 मई को स्कूल पहुंचने पर एक पोस्टर चिपकाया देखा, जिसमें उग्रवादी प्रवील दा के नाम से 10 घंटे के अंदर 15 हजार रुपये की मांग की गयी थी.
रुपये नहीं देने पर पूरे परिवार को काट देने की धमकी दी गयी है. थाना में कांड संख्या 49/14 दिनांक 29-05-14 दफा 387 के तहत अंकित किया गया. थाना प्रभारी एस के सुमन ने बताया कि यह पोस्टरबाजी किसी शरारती तत्व का है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










