नगर पर्षद की कार्यशैली पर रोष
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 May 2014 6:10 AM
दुमका : निकाय चुनाव संपन्न होने के एक साल बीतने के बाद भी नगर परिषद, दुमका में योजनाओं के कार्यान्वयन प्रक्रिया को गति नहीं मिल पायी है. इस बाबत नप के वार्ड संख्या चार के पार्षद महेश राम चंद्रवंशी ने कार्यपालक पदाधिकारी को एक आवेदन दिया है. उन्होंने कहा कि एक साल बीतने के बावजूद […]
दुमका : निकाय चुनाव संपन्न होने के एक साल बीतने के बाद भी नगर परिषद, दुमका में योजनाओं के कार्यान्वयन प्रक्रिया को गति नहीं मिल पायी है. इस बाबत नप के वार्ड संख्या चार के पार्षद महेश राम चंद्रवंशी ने कार्यपालक पदाधिकारी को एक आवेदन दिया है. उन्होंने कहा कि एक साल बीतने के बावजूद बोर्ड द्वारा पारित प्रस्तावों को अमली जामा नहीं पहनाया गया है. नगर परिषद द्वारा वार्ड में रहने वालों को साफ -सफाई तो दूर शौचालय जैसी बुनियादी सुविधा भी उपलब्ध नहीं करा जा सकी है.
योजना की निविदा निकाली जाती है, पर स्थानीय राजनीति के चक्कर में उसका निपटान नहीं हो पाता. किसी प्रकार निविदा संपन्न हो जाती है तो विकास कार्य में गुणवत्ता को ताक पर रख कर कार्य किया जाता है. पूरे शहर में कचरे का अंबार पड़ा हुआ है. उन्होंने कहा कि सात दिनों के अंदर नप की कार्यशैली में सुधार नहीं होता है तो वे नप में ताला जड़कर अनिश्चितकालीन धरना देंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










