प्रधानों पर पुलिस की जबरदस्ती

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 May 2014 6:09 AM

विज्ञापन

दुमका : बंदोवस्त कार्यालय दुमका में व्याप्त अनियमितता और खतियानी रैयतों के परचा में गड़बड़ी के विरोध में ग्राम प्रधान मांझी संगठन द्वारा पिछले एक सप्ताह से जारी अनिश्चितकालीन आमरण अनशन को पुलिस-प्रशासन ने सोमवार को बलपूर्वक समाप्त करा दिया. अनशन में बैठे ग्राम प्रधानों को पुलिस ने पहले तो जबरन अनशन स्थल से खदेड़ […]

विज्ञापन

दुमका : बंदोवस्त कार्यालय दुमका में व्याप्त अनियमितता और खतियानी रैयतों के परचा में गड़बड़ी के विरोध में ग्राम प्रधान मांझी संगठन द्वारा पिछले एक सप्ताह से जारी अनिश्चितकालीन आमरण अनशन को पुलिस-प्रशासन ने सोमवार को बलपूर्वक समाप्त करा दिया.

अनशन में बैठे ग्राम प्रधानों को पुलिस ने पहले तो जबरन अनशन स्थल से खदेड़ दिया और फिर संगठन के प्रमंडलीय अध्यक्ष भीम प्रसाद मंडल सहित तीन ग्राम प्रधानों को गिरफ्तार कर लिया. इतना ही नहीं ग्राम प्रधान मांझी संगठन के बंदोबस्त कार्यालय परिसर में लगवाये गये पंडाल को भी उखड़वा दिया. एसडीओ सुधीर कुमार और डीएसपी अनिल कुमार श्रीवास्तव की उपस्थिति में यह कार्रवाई की गयी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola