घुसा छड़, मौके पर हुई मौत

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 May 2014 5:49 AM

विज्ञापन

पार्किग करते समय हुई ट्रक चालक से चूक दुमका कोर्ट : दुमका-पाकुड़ मुख्य मार्ग पर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के श्री अमड़ा के निकट भारती होटल के समीप गुरुवार को एक हादसे में ट्रक चालक की दर्दनाक मौत हो गयी. मृतक का नाम वासुदेव यादव (38) है और वह तालझारी थाना क्षेत्र के पहरीडीह का रहने […]

विज्ञापन

पार्किग करते समय हुई ट्रक चालक से चूक

दुमका कोर्ट : दुमका-पाकुड़ मुख्य मार्ग पर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के श्री अमड़ा के निकट भारती होटल के समीप गुरुवार को एक हादसे में ट्रक चालक की दर्दनाक मौत हो गयी. मृतक का नाम वासुदेव यादव (38) है और वह तालझारी थाना क्षेत्र के पहरीडीह का रहने वाला है. देवघर से ट्रक चलाने का वह काम करता था और आज पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर से वह ट्रक में सरिया (छड़) लादकर पाकुड़ ले जा रहा था.

रास्ते में उसने लाइन होटल के पास ट्रक को साइड करना चाहा, तो ट्रक सामने लदे एक चावल लदे ट्रक से टकरा गया. टक्कर की वजह से ट्रक के पीछे हिस्से में लदा छड़ केबिन को तोड़ते हुए ट्रक ड्राइवर के शरीर में घुस गया, छड़ शरीर से आरपार हो जाने की वजह से वासुदेव ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. पुलिस और स्थानीय लोगों ने मिल कर उक्त चालक के शव को बाहर निकाला.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola