पॉलिटेकनिक की परीक्षा हुई कदाचारमुक्त
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 May 2014 6:38 AM
दुमका : झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद द्वारा आयोजित पॉलिटेकनिक प्रवेश परीक्षा में दुमका जिले के 17 परीक्षा केंद्रों में शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न हुई. लगभग सात हजार परीक्षार्थियों ने भाग लिया. कुल 7,812 परीक्षार्थियों के लिए दुमका जिले के 17 विद्यालयों में परीक्षा केंद्र बनाये गये थे. परीक्षा के बाबत दंडाधिकारियों […]
दुमका : झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद द्वारा आयोजित पॉलिटेकनिक प्रवेश परीक्षा में दुमका जिले के 17 परीक्षा केंद्रों में शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न हुई. लगभग सात हजार परीक्षार्थियों ने भाग लिया. कुल 7,812 परीक्षार्थियों के लिए दुमका जिले के 17 विद्यालयों में परीक्षा केंद्र बनाये गये थे. परीक्षा के बाबत दंडाधिकारियों की भी तैनाती की गयी थी.
जिले में प्लस टू गल्र्स हाई स्कूल, प्लस टू जिला स्कूल, प्लस टू नेशनल हाई स्कूल, राजकीय उच्च विद्यालय कड़हलबिल, संत तेरेसा बालिका उवि दुधानी, सिदो कान्हू उवि दुमकर, बाल भारती उवि दुमका, संत जोसेफ दुमका, श्रीरामकृष्ण आश्रम हाई स्कूल, एएन इंटर कॉलेज, मध्य विद्यालय कड़हलबिल, संत मेरी उच्च विद्यालय बक्शीबांध, एसपी महिला कॉलेज, संत जोसेफ उच्च विद्यालय गुहियाजोरी, ज्ञान मंजरी उच्च विद्यालय शिवपहाड़, संत तेरेसा बालिका मवि दुमका एवं संताल बालिका उच्च विद्यालय महारो को परीक्षा केंद्र बनाया गया था. परीक्षा के बावत इन परीक्षा केंद्रों में बाहर से परीक्षार्थियों को लेकर पहुंचे परिजनों की भी भीड़ देखने को मिली.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










