आत्मा के पूर्व परियोजना निदेशक से होगी राशि की वसूली
दुमका : जिले के विभिन्न गांवों में माइक्रो लिफ्ट की योजनाओं में अनियमितता के मामले में विभागीय आदेश के बाद आत्मा के तत्कालीन परियोजना निदेशक सबन गुड़िया से राशि की वसूली की कार्रवाई की जायेगी. श्री गुड़िया वर्तमान में जामताड़ा के कृषि पदाधिकारी के रुप में पदस्थापित हैं. जिले के डीसी हर्ष मंगला ने कहा […]
दुमका : जिले के विभिन्न गांवों में माइक्रो लिफ्ट की योजनाओं में अनियमितता के मामले में विभागीय आदेश के बाद आत्मा के तत्कालीन परियोजना निदेशक सबन गुड़िया से राशि की वसूली की कार्रवाई की जायेगी. श्री गुड़िया वर्तमान में जामताड़ा के कृषि पदाधिकारी के रुप में पदस्थापित हैं.
जिले के डीसी हर्ष मंगला ने कहा है कि विभाग को उन्होंने मामले में अपने स्तर से रिपोर्ट भेजी थी. जिसमें विभागीय दिशा-निर्देश प्राप्त हुए हैं और राशि वसूल करने को कहा गया है. उनसे राशि वसूली की कार्रवाई की जायेगी और उनके खिलाफ सर्टिफिकेट केस किया जायेगा. साथ ही प्रपत्र ‘क’ भी भरकर भेजा जायेगा. दोषी पाये जाने पर उनके खिलाफ आगे की कार्रवाई भी होगी.
क्या है मामला
मिली जानकारी के मुताबिक वित्तीय वर्ष 2008-09 में 106 माइक्रो लिफ्ट की योजनाएं स्वीकृत की गयीं थी. लगभग दो-दो लाख रुपये की इन माइक्रो लिफ्ट की योजनाओं को तैयार करने का जिम्मा तत्कालीन आत्मा परियोजना निदेशक सबन गुड़िया को सौंपा गया था. इन योजनाओं के जरिये जलाशयों से सिंचाई के लिए पानी को लिफ्ट कराकर पाइप के जरिये किसानों के खेतों तक पहुंचाने की व्यवस्था करनी थी.
प्रत्येक यूनिट पर लगभग 1.25 लाख रुपये की लागत से पाइप व पंपिंग सेट लगाया जाना था, जबकि लगभग 36 हजार रुपये की राशि से पंपिंग सेट के लिए झोपड़ी व चेम्बर आदि बनाये जाने थे.
पंपिंग सेट व पाइप की आपूर्ति के लिए आपूर्तिकर्ता चेतक इंटरप्राइजेज को 1 करोड़ 11 लाख 47 हजार रुपये का भुगतान किया गया था. अन्य कार्यो को अपने स्तर से पूरा कराने के लिए तत्कालीन परियोजना निदेशक सबन गुड़िया ने 13.81 लाख रुपये की अग्रिम निकासी की थी. मामले में जब जांच करायी गयी, तब योजनाएं पूर्ण नहीं पाई गयी. भौतिक रुप से आपूर्तिकर्ता द्वारा उपलब्ध करायी गयी सामग्री भी नहीं पाई गयी थी.
– 2008-09 की योजना में श्री गुड़िया ने ली थी 13.81 लाख रुपये अग्रिम
– मामला माइक्रो लिफ्ट इरीगेशन योजनाओं से है जुड़ा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










