Dhanbad News : लोको प्रशिक्षण केंद्र में योग शिविर का आयोजन

Updated:
विज्ञापन

Dhanbad News : लोको प्रशिक्षण केंद्र में योग शिविर का आयोज

विज्ञापन

Dhanbad News : विद्युत लोको प्रशिक्षण केंद्र गोमो में मंगलवार को योग शिविर का आयोजन किया गया. महर्षि पतंजलि योग समिति के योगाचार्य लक्ष्मीकांत पंडित ने लोको पायलटों को योग का प्रशिक्षण दिया. शिविर में मन को शांत रखने के लिए नाड़ी शोधन, भ्रामरी, योग निद्रा तथा ध्यान का अभ्यास करवाया गया. पेट से संबंधित रोग किडनी, कमर दर्द, गर्दन दर्द, घुटना रोग के लिए भुजंग आसन, वृक्षासन, अर्धचंद्रासन आदि का अभ्यास करवाया गया. शिविर में मुख्य लोको इंस्पेक्टर, यूके सिंह, आरएस उपाध्याय, एसके पांडेय, लोको पायलट अमरदीप, मनीष कुमार, नीतीश रंजन, विशाल कुमार, प्रभात कुमार, राजन कुमार, प्रभाकर कुमार, सुनील कुमार, एमके मेहरा, रंजीत कुमार, मुन्ना कुमार, सागर कुमार, विमल कुमार, अशोक यादव, सोनू कुमार, पप्पू कुमार आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
NARAYAN CHANDRA MANDAL

लेखक के बारे में

By NARAYAN CHANDRA MANDAL

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola