Train Status: दुर्गा पूजा से पहले झारखंड की ये ट्रेनें हो गईं फुल, अभी से सीट मिलनी मुश्किल

दुर्गा पूजा से चलने वाली इन ट्रेनों में अभी से फुल हो गईं हैं सीटें.
Train Status: दुर्गा पूजा में वैष्णोदेवी, मैहर और विंध्याचल जाने वाले श्रद्धालुओं की परेशानी अभी से बढ़ गई है. झारखंड के धनबाद से जाने वाली ट्रेनें फुल हैं.
Table of Contents
Train Status: दुर्गा पूजा से पहले ही झारखंड की ट्रेनें हो गईं हैं फुल. ट्रेनों में सीट मिलना अभी से मुश्किल हो गया है. दुर्गा पूजा में धनबाद से भारी संख्या में लोग वैष्णो देवी, मैहर, विंध्याचल व कामख्या जाते हैं. यही कारण है कि इस रूट की ट्रेनों में सीट की बुकिंग में तेजी आ गई है.
धनबाद से चलने वाली इन ट्रेनों में सीट मिलना हुआ मुश्किल
इन ट्रेनों में अब सीट मिलना मुश्किल हो गया है. दुर्गा पूजा 3 अक्टूबर से शुरू हो रहा है, लेकिन पूजा के पहले और पूजा के बाद तक ट्रेनों में सीट नहीं मिल रही. वैष्णो देवी के लिए धनबाद होकर जम्मूतवी तक जाने वाली एक नियमित व एक साप्ताहिक ट्रेन है. इसमें अक्टूबर तक सीट मिलनी मुश्किल है. वहीं, मैहर के लिए के लिए दो ट्रेन चल रही है. इसमें एक नियमित व एक सप्ताह में तीन दिन चलती है. दोनों ही ट्रेनों में गिनती की सीट बची है.
विंध्याचल जाने वाली ट्रेनों का ऐसा है हाल
विंध्याचल के लिए धनबाद के लोगों हेतु 5 ट्रेनें उपलब्ध हैं. 12321 मुंबई मेल नियमित ट्रेन है. 20975 हावड़ा-आगरा कैंट एक्सप्रेस सप्ताह में एक दिन चलती है. 12175 चंबल एक्सप्रेस सप्ताह में दो दिन चलती है. 22912 शिप्रा एक्सप्रेस सप्ताह में 2 दिन और 12177 चंबल एक्सप्रेस सप्ताह में एक दिन चलती है. हावड़ा-आगरा कैंट में सीट फुल है. इन ट्रेनों में वेटिंग की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है. मुंबई मेल में गिनती की सीट खाली बची हैं. चंबल एक्सप्रेस, शिप्रा एक्सप्रेस, चंबल एक्सप्रेस में सीट नहीं है.
कामख्या जाने वाली ट्रेन भी हो गई है फुल
कामाख्या जाने के लिए सिर्फ एक ट्रेन है. वह भी सप्ताह में एक दिन चलती है. इसमें सीट मिलनी मुश्किल होगी. तीन अक्तूबर की ट्रेन में स्लीपर व थर्ड एसी में सीट है लेकिन सेकेंड एसी में वेटिंग चल रही है.
रेलवे ने अब तक नहीं की पूजा स्पेशल ट्रेन की घोषणा
सभी ट्रेनों में लंबी वेटिंग चल रही है. इसे देखते हुए लोग टिकट बुक कराने की जगह वैकल्पिक व्यवस्था की तलाश कर रहे हैं. इसके बाद भी अब तक रेलवे की ओर से कोई भी पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा नहीं की गयी है. स्थिति यह कि दीपावली व छठ को लेकर ट्रेनों की सीटें फुल होनी शुरू हो गयी हैं. खास कर लंबी दूरी वाले ट्रेनों में सीट मिलनी मुश्किल है.
झारखंड से विंध्याचल जाने के लिए कितनी ट्रेनें हैं?
झारखंड से विंध्याचल जाने के लिए कम से कम 5 ट्रेनें हैं. ये 5 ट्रेनें आपको धनबाद स्टेशन से पकड़नी होगी.
विंध्याचल जाने के लिए धनबाद स्टेशन से कौन-कौन सी ट्रेनें हैं?
12321 मुंबई मेल नियमित ट्रेन
20975 हावड़ा-आगरा कैंट एक्सप्रेस सप्ताह में एक दिन चलती है.
12175 चंबल एक्सप्रेस सप्ताह में 2 दिन चलती है.
22912 शिप्रा एक्सप्रेस सप्ताह में 2 दिन चलती है.
12177 चंबल एक्सप्रेस सप्ताह में एक दिन चलती है.
वैष्णोदेवी जाने के लिए धनबाद से कितनी ट्रेनें हैं?
वैष्णो देवी के लिए धनबाद होकर जम्मूतवी तक जाने वाली एक नियमित व एक साप्ताहिक ट्रेन है.
धनबाद से मैहर जाने वाली ट्रेनें कितनी हैं?
मैहर के लिए के लिए 2 ट्रेनें चल रहीं हैं. इसमें एक नियमित व एक सप्ताह में 3 दिन चलती है. दोनों ही ट्रेनों में गिनती की सीट बची है.
Also Read
Good News For Rail Passengers: रांची रेल मंडल से चलने वाली 24 ट्रेनों में बढ़ेंगे जनरल डिब्बे
Indian Railways: मोहनपुर-हंसडीहा रेल लाइन पर बनेगा त्रिकुट हॉल्ट, रेल मंत्रालय ने दी स्वीकृति
Jharkhand Trending Video
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




