ePaper

टाटानगर-हटिया और टाटानगर-बरकाकाना ट्रेन रद्द, बिहार-उत्तर प्रदेश जाने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर

Updated at : 13 Jul 2024 3:58 PM (IST)
विज्ञापन
indian railways

हटिया-टाटानगर और हटिया-बरकाकाना ट्रेन रद्द.

Train News: झारखंड से बिहार और उत्तर प्रदेश जाने वालों के लिए अच्छी खबर है, तो रांची से टाटानगर और बरकाकाना जाने वालों के लिए बुरी खबर. दोनों खबर यहां पढ़ें.

विज्ञापन

Train News: झारखंड के रेल यात्रियों के लिए कुछ अच्छी और कुछ बुरी खबर है. झारखंड में चलने वाली कम से कम 2 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है. कुछ ट्रेनों में एसी कोच की संख्या घटाने का फैसला लिया गया है, तो कुछ ट्रेनों में सामान्य श्रेणी के डिब्बों की संख्या बढ़ाने का निर्णय लिया गया है.

टाटा से हटिया और बरकाकाना जाने वाली 2 ट्रेनें कल रहेंगी रद्द

भारतीय रेलवे के मुताबिक, ट्रेन संख्या 08195/08196 टाटानगर-हटिया-टाटानगर मेमू स्पेशल और ट्रेन संख्या 08151/08152 टाटानगर-बरकाकाना-टाटानगर मेमू पैसेंजर ट्रेन रविवार यानी 14 जुलाई को रद्द रहेगी. मुरी-चांडिल रेलखंड पर विकास कार्य की वजह से ब्लॉक लिया जायेगा. इसी कारण से ट्रेनें प्रभावित रहेंगी.

हैदराबाद-रक्सौल व मौर्य ट्रेन के कोच संयोजन में होगा बदलाव

रांची रेल मंडल से होकर चलने वाली कई ट्रेनों के कोच संयोजन में बदलाव किया जायेगा. ट्रेन संख्या 17005 हैदराबाद-रक्सौल एक्सप्रेस में 14 अक्टूबर से सामान्य श्रेणी के 2 कोच के स्थान पर 4 कोच, द्वितीय श्रेणी स्लीपर के 8 कोच की जगह 7 कोच, वातानुकूलित थ्री टियर के 7 कोच की जगह 6 कोच लगाये जायेंगे.

बिहार, उत्तर प्रदेश जाने वाली ट्रेनों में सामान्य श्रेणी के अतिरिक्त कोच

ट्रेन संख्या 17006 रक्सैल-हैदराबाद में यह सुविधा 17 अक्तूबर से होगी. ट्रेन संख्या 15028 गोरखपुर-संबलपुर एक्सप्रेस (मौर्य) में 19 अक्तूबर से सामान्य श्रेणी के 3 कोच के स्थान पर 4 कोच, वातानुकूलित थ्री टियर के 10 कोच के स्थान पर 9 कोच लगाये जायेंगे.

Also Read

Cancelled Train List: चक्रधरपुर और टाटानगर से होकर जानेवाली 10 ट्रेनें रद्द, ये है पूरी लिस्ट

Train News: झारखंड से चलने वाली कई ट्रेनें हो गईं हैं रद्द, कुछ के समय बदले, कई के रूट में हुआ बदलाव

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन