ePaper

Train News: झारखंड से चलने वाली कई ट्रेनें हो गईं हैं रद्द, कुछ के समय बदले, कई के रूट में हुआ बदलाव

Updated at : 06 Jun 2024 8:28 PM (IST)
विज्ञापन
Loco Pilot Salary

Loco Pilot Salary| File Photo

Train News: झारखंड से चलने वाली कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है. कुछ ट्रेनों के समय में बदलाव किया गया है, तो ऐसी भी ट्रेन है, जिसके रूट में बदलाव हुआ है.

विज्ञापन

Train News: झारखंड से चलने वाली कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है. कई ट्रेनों के समय में बदलाव किया गया है, तो कई के रूट में परिवर्तन कर दिया गया है. दक्षिण पूर्व रेलवे रांची मंडल की ओर से बृहस्पतिवार (6 जून) को यह जानकारी दी गई है.

Train News: ट्रैफिक व पावर ब्लॉक की वजह से ये ट्रेनें रहेंगी रद्द

जानकारी के मुताबिक, दक्षिण पूर्व रेलवे के रांची रेल मंडल के कुरकुरा–ओड़गा रेलखंड पर विकास कार्य हेतु ट्रैफिक तथा पावर ब्लॉक लिया जाएगा. इसलिए कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है. रद्द की गई ट्रेनों की सूची यहां देखें.

  • 18175/18176 हटिया–झारसुगुड़ा–हटिया मेमू एक्सप्रेस ट्रेन 10 जून 2024 को रद्द रहेगी.
  • 11 जून 2024 को 18175/18176 हटिया–झारसुगुड़ा–हटिया मेमू एक्सप्रेस ट्रेन रद्द रहेगी.
  • 12 जून 2024 को 18175/18176 हटिया–झारसुगुड़ा–हटिया मेमू एक्सप्रेस ट्रेन रद्द रहेगी.
  • 16 जून 2024 को 18175/18176 हटिया–झारसुगुड़ा–हटिया मेमू एक्सप्रेस ट्रेन रद्द रहेगी.
  • 17 जून 2024 को 18175/18176 हटिया–झारसुगुड़ा–हटिया मेमू एक्सप्रेस ट्रेन रद्द रहेगी.
  • 18 जून 2024 को 18175/18176 हटिया–झारसुगुड़ा–हटिया मेमू एक्सप्रेस ट्रेन रद्द रहेगी.
  • 19 जून 2024 को 18175/18176 हटिया–झारसुगुड़ा–हटिया मेमू एक्सप्रेस ट्रेन रद्द रहेगी.
  • 23 जून 2024 को 18175/18176 हटिया–झारसुगुड़ा–हटिया मेमू एक्सप्रेस ट्रेन रद्द रहेगी.

रांची मंडल से चलने वाली इन ट्रेनों के समय में किया गया बदलाव

रांची रेल मंडल से होकर चलने वाली कई ट्रेनों के समय में बदलाव किया गया है. जिन ट्रेनों के समय बदले गए हैं, उनके नाम और नई समय-सारिणी इस प्रकार है.

  • 06066 धनबाद–ताम्बरम स्पेशल (वाया रांची) का 12 जून 2024 से मुरी आगमन 09:03 बजे, प्रस्थान 09:05 बजे, रांची आगमन 10:10 बजे, प्रस्थान 10:20 बजे एवं हटिया आगमन 10:35 बजे और प्रस्थान 10:40 बजे होगाा.
  • 06092 बरौनी–कोच्चुवेली स्पेशल (वाया रांची) का 11 जून 2024 से बोकारो स्टील सिटी आगमन 08:37 बजे, प्रस्थान 08:42 बजे, मुरी आगमन 09:48 बजे, प्रस्थान 09:50 बजे, रांची आगमन 11:30 बजे, प्रस्थान 11:40 बजे, हटिया आगमन 11:55 बजे, प्रस्थान 12:00 बजे एवं राउरकेला आगमन 14:30 बजे, प्रस्थान 14:35 बजे होगा.

इस ट्रेन के रूट को किया गया डायवर्ट

दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल के अंतर्गत विकास कार्य हेतु रोलिंग ब्लॉक लिए जाने की वजह से 18601 टाटानगर–हटिया एक्सप्रेस ट्रेन 9 जून 2024 को अपने निर्धारित मार्ग चांडिल–पुरुलिया–कोटशिला–मुरी की बजाय चांडिल–गुंडा बिहार–मुरी के रास्ते चलेगी.

इसे भी पढ़ें

Indian Railway News: झारखंड से होकर चलने वाली कई ट्रेनें रद्द तो कई के रूट में बदलाव

Good News: पुरी-आनंद विहार ट्रेन मुरी होकर चलेगी, रांची-गोड्डा ट्रेन में अतिरिक्त कोच

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola