ePaper

Good News: पुरी-आनंद विहार ट्रेन मुरी होकर चलेगी, रांची-गोड्डा ट्रेन में अतिरिक्त कोच

Updated at : 01 May 2024 8:59 AM (IST)
विज्ञापन
Good News: पुरी-आनंद विहार ट्रेन मुरी होकर चलेगी, रांची-गोड्डा ट्रेन में अतिरिक्त कोच

रांची और झारखंड के रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी है. पुरी-आनंद विहार ट्रेन अब मुरी होकर चलेगी. वहीं रांची से गोड्डा के बीच चलने वाली ट्रेन में अतिरिक्त कोच लगाए जाएंगे.

विज्ञापन

Good News|Indian Railways News|झारखंड के रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी है. पुरी-आनंद विहार ट्रेन अब मुरी होकर चलेगी. वहीं रांची-गोड्डा ट्रेन में अतिरिक्त कोच लगेंगे, जिससे यात्रियों को सहूलियत होगी. दक्षिण पूर्व रेलवे रांची मंडल की ओर से यह जानकारी दी गई है.

Good News: रांची-गोड्डा ट्रेन में लगेंगे अतिरिक्त कोच

रांची की ट्रेनों में लंबी वेटिंग लिस्ट को देखते हुए ट्रेन संख्या 18603/18604 रांची-गोड्डा-रांची एक्सप्रेस में स्थायी रूप से कोच संयोजन में वृद्धि की गयी है.

पुरी-आनंद विहार ट्रेन मुरी होकर चलेगी

ट्रेन संख्या 08481/08482 पुरी-आनंदविहार-पुरी साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन वाया मुरी चलेगी. ट्रेन संख्या 08481 पुरी-आनंद विहार ट्रेन 6 मई से 24 जून तक प्रत्येक सोमवार को पुरी से चलेगी. इस ट्रेन का पुरी प्रस्थान रात 11:45 बजे, मुरी प्रस्थान सुबह 09:57 बजे, बोकारो से प्रस्थान सुबह 11:45 बजे एवं आनंद विहार आगमन बुधवार सुबह 09:50 बजे होगा. वहीं, ट्रेन संख्या 08482 आनंद विहार-पुरी ट्रेन 1 मई से 26 जून तक प्रत्येक बुधवार को आनंद विहार से चलेगी. इस ट्रेन का आनंद विहार से प्रस्थान सुबह 11:50 बजे, बोकारो से प्रस्थान सुबह 08:50 बजे, मुरी से प्रस्थान सुबह 10:17 बजे एवं पुरी आगमन रात 9:30 बजे होगा.

Also Read : पीएम मोदी ने किया रांची बनारस समेत 10 वंदे भारत ट्रेन का ऑनलाइन शुभारंभ

हटिया-झारसुगुड़ा ट्रेन 4 मई को रद्द रहेगी

चक्रधरपुर रेल मंडल में चल रहे विकास कार्यों को लेकर ट्रेन संख्या 18175/18176 हटिया-झारसुगुड़ा-हटिया मेमू एक्सप्रेस 04 मई को रद्द रहेगी. वहीं, ट्रेन संख्या 12812 हटिया-लोकमान्य तिलक टर्मिनल (द्वि साप्ताहिक) एक्सप्रेस 04 मई को 03 घंटे 45 मिनट विलंब से हटिया से प्रस्थान करेगी. ट्रेन संख्या 18310 जम्मू तवी-संबलपुर एक्सप्रेस 02 मई को 02 घंटे 40 मिनट विलंब से जम्मूतवी से प्रस्थान करेगी.

रांची रेल मंडल के 7 कर्मचारी हुए सेवानिवृत्त

रांची रेल मंडल के सात रेलकर्मी मंगलवार को सेवानिवृत्त हुए. सभी को सेवानिवृत्ति से संबंधित भुगतान किया गया. सहायक मंडल कार्मिक अधिकारी आलोक कुमार राय ने सभी कर्मियों को शुभकामनाएं दी. सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों में फ्रांसिस होरो, मारिया गोरेटी भेंगरा, दुर्गा चरण दास, अनिल कुमार रजवार, छोटन महतो, चित्तरंजन मुंडा एवं सुखो महताईन शामिल हैं.

Also Read :

रांची-हावड़ा इंटरसिटी में धुआं उठने से अफरा-तफरी

रांची रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को नहीं मिल रही विश्राम कक्ष की सुविधा

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola