ePaper

Indian Railways: मोहनपुर-हंसडीहा रेल लाइन पर बनेगा त्रिकुट हॉल्ट, रेल मंत्रालय ने दी स्वीकृति

Updated at : 15 Jul 2024 11:08 AM (IST)
विज्ञापन
trikut hault indian railways news

हंसडीहा-मोहनपुर रेल लाइन पर बनेगा त्रिकुट हॉल्ट. फोटो : प्रभात खबर

Indian Railways: देवघर और दुमका जिले के लोगों के लिए श्रावणी मेला से पहले रेलवे ने खुशखबरी दी है. मोहनपुर-हंसडीहा रेल लाइन पर त्रिकुट हॉल्ट बनेगा.

विज्ञापन

Indian Railways: श्रावणी मेला से पहले देवघर और दुमका जिले के रेल यात्रियों के लिए भारतीय रेलवे की ओर से अच्छी खबर आई है. रेल मंत्रालय ने मोहनपुर-हंसडीहा व हंसडीहा-दुमका रेल लाइन पर एक सप्ताह के अंदर तीसरे हॉल्ट की स्वीकृति दे दी है.

सर्वाधाम व बढ़ैत के बाद त्रिकुट हॉल्ट की मिली स्वीकृति

गोड्डा सांसद डॉ निशिकांत दुबे की अनुशंसा पर रेल मंत्रालय ने सर्वाधाम व बढ़ैत के बाद त्रिकुट हॉल्ट की स्वीकृति प्रदान की है. मोहनपुर-हंसडीहा रेल लाइन पर मोहनपुर जंक्शन व खड़ियाडीह हॉल्ट के बीच त्रिकुट हॉल्ट बनेगा. देवघर-गोड्डा पैसेंजर ट्रेन के उद्घाटन के मौके पर ट्रेन से गोड्डा जाने के दौरान सांसद डॉ निशिकांत दुबे ने त्रिकुट की खूबसूरती देखकर कहा था कि वह रेल मंत्रालय से आग्रह करेंगे कि त्रिकुट हॉल्ट बनाया जाए.

गोड्डा के सांसद ने रेल मंत्री को लिखी थी चिट्ठी, मिल गई मंजूरी

इसके बाद सांसद डॉ निशिकांत दुबे ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर पर्यटन के दृष्टिकोण से त्रिकुट हॉल्ट की मंजूरी देने का आग्रह किया. अब जाकर रेलवे ने इस आग्रह को स्वीकार करते हुए हॉल्ट के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी. रेलवे बोर्ड के ट्रैफिक व कॉमर्शियल विंग के डिप्टी डायरेक्टर अमित कुमार मुखर्जी ने 10 जुलाई को पूर्वी जोन के जीएम को पत्र भेजकर त्रिकुट हॉल्ट की स्वीकृति की सूचना भेजी है.

त्रिकुट पर्वत नया रेलवे हॉल्ट बनेगा, बाद में स्टेशन के रूप में विकसित किया जायेगा. देवघर से गोड्डा जाने के समय त्रिकुट पहाड़ का बहुत ही सुंदर नजारा दिखता है. त्रिकुट पहाड़ देवघर व बासुकिनाथ में पूजा-अर्चना करने वाले श्रद्धालुओं के लिए मनोरम स्थान है. इस हॉल्ट में सभी ट्रेनों का ठहराव होगा. पर्यटक के साथ-साथ मोहनपुर के रेल यात्रियों को भी सुविधा होगी.

डॉ निशिकांत दुबे, सांसद, गोड्डा

अभी त्रिकुट हॉल्ट बनेगा, बाद में स्टेशन के रूप में होगा विकसित

सांसद डॉ दुबे ने कहा है कि शुरुआत में त्रिकुट हॉल्ट बनेगा. बाद में इसे स्टेशन के रूप में विकसित किया जाएगा. इस स्टेशन पर किसी बड़े स्टेशन की तरह यात्रियों की सारी सुविधाओं का इंतजाम होगा. उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए वह लगातार काम करते रहेंगे. इस हॉल्ट के बनने से देवघर में बाबा बैद्यनाथ और दुमका जिले में बासुकिनाथ की पूजा करने आने वालों को सहूलियत होगी.

Also Read

Shravani Mela: बाबाधाम के लिए चलेंगी श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेनें, जानें किन गाड़ियों का होगा ठहराव

Shravani Mela Spl Train: शिवभक्तों के लिए बिहार, बंगाल, उत्तर प्रदेश से भारतीय रेलवे चलाएगा स्पेशल ट्रेन

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola