दूसरे दिन भी मशीन से डमी सैंपल की जांच, एमजीएम की रिपोर्ट से होगा मिलान

Published by :Shaurya Punj
Published at :09 Apr 2020 11:38 PM (IST)
विज्ञापन
दूसरे दिन भी मशीन से डमी सैंपल की जांच, एमजीएम की रिपोर्ट से होगा मिलान

धनबाद : कोरोना जांच के लिए पीएमसीएच में स्थापित की गयी रियल टाइम पीसीआर मशीन से दूसरे दिन गुरुवार को भी डमी सैंपल की जांच की गयी. पांच सैंपल की जांच की जा रही है. डमी सैंपल की रिपोर्ट का मिलान जमशेदपुर एमजीएम से आने वाली रिपोर्ट से किया जायेगा. उसके बाद रिपोर्ट सही मिलने […]

विज्ञापन

धनबाद : कोरोना जांच के लिए पीएमसीएच में स्थापित की गयी रियल टाइम पीसीआर मशीन से दूसरे दिन गुरुवार को भी डमी सैंपल की जांच की गयी. पांच सैंपल की जांच की जा रही है. डमी सैंपल की रिपोर्ट का मिलान जमशेदपुर एमजीएम से आने वाली रिपोर्ट से किया जायेगा. उसके बाद रिपोर्ट सही मिलने के बाद पीएमसीएच में जांच शुरू कर दी जायेगी. लेकिन इससे पहले पुणे से स्वीकृति मांगी जायेगी. बताया जा रहा है कि स्वीकृति मिलने पर अधिक समय नहीं लगेगा. अनुमान लगाया जा रहा है सबकुछ ठीक रहा तो दो से तीन दिनों के अंदर में पीएमसीएच में जांच शुरू हो जायेगी.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola