Dhanbad News: हमें है गर्व जिस पर, वो हमारा देश भारत है...

Updated:
विज्ञापन

Dhanbad News: गंगा गोशाला में कवि सम्मेलन में श्रोता हुए लोटपोट

विज्ञापन

Dhanbad News: गंगा गोशाला में कवि सम्मेलन में श्रोता हुए लोटपोटDhanbad News: श्री गंगा गोशाला कतरास में रविवार को कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया. अध्यक्षता उद्योगपति श्रवण खेतान ने की. कवि सम्मेलन का उद्घाटन अतिथियों ने किया. डॉ अनामिका अंबर ने सरस्वती वंदना से कविता पाठ की शुरुआत की. डॉ अनामिका ने ‘जो भूमि देवताओं की परम पावन विरासत है, जहां सत्यम शिवम सुंदरम हर क्षण मुहरत है, धर्म सत्कर्म संस्कृति सभ्यता कर्तव्य का मंदिर, हमें है गर्व जिस पर वो हमारा देश भारत है… ’ कविता सुनाकर श्रोताओं को मंत्र मुग्ध कर दिया. श्रोताओं ने तालियां उनका अभिवादन किया. मंजू शाक्या ने ‘सबसे पहले हो देश बाकी सब उसके बाद रहे, जन गण मन के अधिनायक हम, ये बात हमेशा याद रहे, सिर झूके ये दुश्मन के आगे है हरगिज नामंजूर हमें, हम रहे भले या मिट जाएं यह भारत जिंदाबाद रहे…’ कविता सुना कर देशभक्ति का जोश भर दिया. कवि विनोद पाल ने ‘खुद अपने चरित्र पर मूंग दल रहे हो तुम, अच्छे हो तो क्यूं फितरत बदल रहे हो तुम, यदि एक लड़की तुम्हें देख कर रास्ता बदल रही है तो ये जान लो गलत रास्ते पर चल रहे हो तुम… कविता पाठ वर्तमान समय पर प्रहर किया.

मुहब्बत जब कहे कोई उसी का नाम लिखती हूं…

तृषाश्री ने ‘बड़े आसान लफ्जों में उसे सरे आम लिखती हूं, सुनो तो गीत लगता है मगर पैगाम लिखती हूं, उसी के नाम का अक्षर उसी के नाम की ग़ज़लें, मुहब्बत जब कहे कोई उसी का नाम लिखती हूं प्रस्तुत कर तालियां बटोरी. कवि आनंद महेंद्र ने कहा कि क्या जरूरत रंगरेजों को बुलाने की तुम्हें, ओढ़ ली धानी चुनर क्या खूब लगती हो हमें. ओज की मूरत बनूं शृंगार ऐसा मैं करूं, ओढ़ केसरिया चुनरिया केसरी बनकर फिरूं.., सुनाया. मौके पर गौशाला के अध्यक्ष अनीश डोकानिया, सुरेंद्र अग्रवाल, महासचिव महेश अग्रवाल, सचिन दीपक अग्रवाल, कोषाध्यक्ष डीएन चौधरी, कमलेश सिंह, विष्णु चौरसिया, तापस दे, पंकज सिन्हा, डॉ बीएन चौधरी, डॉ स्वतंत्र कुमार, डॉ मधुमाला, अरुण चौधरी, मनोज गुप्ता, उदय वर्मा आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
OM PRAKASH RAWANI

लेखक के बारे में

By OM PRAKASH RAWANI

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola