Dhanbad News: रन फॉर झारखंड में दिखी राज्य की कला संस्कृति

Updated:
विज्ञापन

Dhanbad News: बालक वर्ग में राकेश व बालिका में रुबी बनी विजेता

विज्ञापन

Dhanbad News: बालक वर्ग में राकेश व बालिका में रुबी बनी विजेताDhanbad News: झारखंड राज्य स्थापना के 25वें साल पूरे होने पर धनबाद में रजत जयंती कार्यकम के तहत मंगलवार को रणधीर वर्मा स्टेडियम से ‘रन फॉर झारखंड’ का आयोजन किया गया. उपायुक्त आदित्य रंजन ने एकता, ऊर्जा और उत्साह के साथ जिलावासियों के साथ दौड़ लगायी. झारखंड की रजत जयंती पर कार्यक्रमों एवं धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर जिला स्तरीय कार्यक्रमों की शृंखला की शुरुआत की.

फिट झारखंड-हेल्दी झारखंड का संदेश जन-जन तक पहुंचाना उद्देश्य : उपायुक्त

रन फॉर झारखंड का गोल्फ ग्राउंड से सिटी सेंटर होते हुए पूजा टाकीज, डीआरएम चौक, कोर्ट मोड़, रणधीर वर्मा चौक होते हुए गोल्फ ग्राउंड में समापन हुआ. गोल्फ ग्राउंड में समारोह में उपायुक्त आदित्य रंजन ने कहा कि झारखंड राज्य स्थापना दिवस (15 नवंबर) के अवसर पर राज्य के एक और गौरव को बढ़ावा देना है. युवाओं में स्वास्थ्य, फिटनेस और खेल भावना को प्रोत्साहित करना है. फिट झारखंड- हेल्दी झारखंड का संदेश जन-जन तक पहुंचाना है. खेल व पर्यटन के माध्यम से स्थानीय सहभागिता और सामाजिक एकता को सुदृढ करना हमारा उद्देश्य है. मौके पर सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव, डीएफओ विकास पालीवाल, नगर आयुक्त रविराज शर्मा, एडीएम सप्लाई जियाउल अंसारी, डीपीआरओ मुकेश बाउरी, डीएफओ उमेश लोहरा, विभिन्न अंचल अधिकारी समेत जिला के कई अन्य पदाधिकारी भी शामिल थे.

विजेताओं को नकद पुरस्कार दिया गया

दौड़ में काफी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया. बालिका वर्ग में रुबी कुमारी, तनु कुमारी व साक्षी कुमारी तथा बालक वर्ग में राकेश महतो, विजय कुमार व मोतीलाल महतो ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त किया. सभी विजेताओं को उपायुक्त ने क्रमशः तीन हजार, दो हजार व एक हजार रुपये का चेक व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया. विभिन्न खेलों का आयोजन : रन फॉर झारखंड के बाद गोल्फ ग्राउंड में जुंबा, आर्चरी, बॉक्सिंग, फुटबॉल, बैडमिंटन सहित खेलों का आयोजन किया गया. इसमे जिलेवासियों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया. कार्यक्रम में झारखंड की कला संस्कृति पर नृत्य प्रस्तुत किया गया. उपायुक्त ने सभी खिलाड़ियों को बेहतर भविष्य की शुभकामनाएं दीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
OM PRAKASH RAWANI

लेखक के बारे में

By OM PRAKASH RAWANI

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola