Dhanbad News: रेलवे ने डीएस कॉलोनी में चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान
Published by : ASHOK KUMAR Updated At : 11 Mar 2026 1:31 AM
विज्ञापन
डीएस कॉलोनी में रेलवे की जमीन से अभियान चलाकर हटाया गया अतिक्रमण.
विज्ञापन
रेलवे की ओर से मंगलवार को डीएस कॉलोनी में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया. सुबह में रेलवे की टीम कॉलोनी में पहुंची. आइओडब्ल्यू टू की देखरेख में अभियान की शुरुआत की गयी. कॉलोनी के लिए बीच में खाली जमीन पर बनी अवैध झोंपड़ी व खपरा के घरों को ध्वस्त कर दिया गया.
10 अवैध दुकान व घरों को तोड़ा गया
रेलवे की ओर से 20 दिन पहले भी नोटिस दिया गया था. लोगों को अवैध निर्माण हटाने को कहा गया था इसके बाद मंगलवार को अभियान चलाया गया. जेसीबी लगा कर झोंपड़ियों को ध्वस्त कर कर समतल कर दिया गया. लोगों को दोबारा झोंपड़ी नहीं बनाने की हिदायत दी गयी है. इस दौरान 10 अवैध निर्माण को तोड़ा गया है.टीम के आते ही लोगों में मचा हड़कंप
टीम द्वारा जेसीबी लेकर आने के बाद लोगों में हड़कंप मच गया. लोग पहले तो टीम से समय की मांग करने लगे. लेकिन टीम के नहीं मानने पर लोग अपने घरों से जरूरी सामानों को हटाने लगे. लोगों का कहना है कि वह सालों से रहते आ रहे है. लेकिन रेलवे की ओर से सामान हटाने के लिए समय नहीं दिया गया. आनन-फानन में जरूरी सामानों को किसी तरह निकाल पाये.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










