नामांकन की रफ्तार धीमी, दूसरे चरण में आठ दिनों में आये केवल तीन हजार आवेदन
Published by :Prabhat Khabar News Desk
Published at :17 Jun 2024 12:25 AM (IST)
विज्ञापन

अधिकतर कॉलेजों में आधे से अधिक विषयों की सीटों से आये कम आवेदन
विज्ञापन
वरीय संवाददाता, धनबाद,
बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय में यूजी (सत्र 2024-28) में नामांकन के लिए दूसरी बार चांसलर पोर्टल खोला गया है. दूसरे चरण में भी नामांकन की रफ्तार धीमी है. आठ दिनों में केवल तीन हजार ही आवेदन आये हैं. चांसलर पोर्टल द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार विवि के 13 अंगीभूत और 28 संबद्ध कॉलेजों में संचालित विभिन्न यूजी कोर्स के लिए 34829 आवेदन आ चुके हैं. जबकि इनमें से 30740 विद्यार्थियों ने ही आवेदन शुल्क जमा किया है. चांसलर पोर्टल अभी 22 जून तक खुल रहेगा. अबतक आये आवेदनों के आधार पर अधिकतर कॉलेजों में आधे से अधिक विषयों की सीटों रिक्त हैं. इन विषयों में उपलब्ध सीट से कम आवेदन आये हैं. सिर्फ पीके राय मेमोरियल कॉलेज में 12 विषयों में सीट से अधिक आवेदन आ चुके हैं. आरएस मोर कॉलेज में पांच विषयों में अबतक सीट से अधिक आवेदन आये हैं. अंगीभूत कॉलेजों में केवल डिग्री कॉलेज टुंडी में संचालित सभी विषयों में उपलब्ध सीट से कम आवेदन आये हैं.इतिहास के लिए सबसे अधिक मारामारी :
बीबीएमकेयू के कॉलेजों में सबसे अधिक भीड़ इतिहास में नामांकन के लिए है. 12 अंगीभूत कॉलेजों में इतिहास की उपलब्ध सीट से अधिक आवेदन आ चुके हैं. इसके बाद पॉलिटिकल साइंस, हिंदी, इंग्लिश, मैथ, फिजिक्स और केमेस्ट्री जैसे विषयों में नामांकन के लिए भीड़ है. संबद्ध कॉलेजों में करीब सभी कॉलेजों में सभी विषयों में सीट खाली हैं.महत्वपूर्ण तिथियां
-पहली मेरिट लिस्ट का प्रकाशन – 24 जून-डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और नामांकन – 25 जून से दो जुलाई तक-नामांकन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि – चार जुलाई- कॉलेजों द्वारा रिक्त सीटों की सूची देने की अंतिम तिथि – तीन जुलाई- सेकेंड मेरिट लिस्ट का प्रकाशन चार जुलाई-डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और नामांकन – पांच से नौ जुलाई तक- नामांकन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि – 11 जुलाई- थर्ड मेरिट लिस्ट के प्रकाशन की अंतिम तिथि 12 जुलाईडिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




