ePaper

Dhanbad News: गौ माता हमारे लिए उपयोगी, करें संरक्षण : गोपाल शर्मा

Updated at : 10 Nov 2025 1:51 AM (IST)
विज्ञापन
Dhanbad News: गौ माता हमारे लिए उपयोगी, करें संरक्षण : गोपाल शर्मा

Dhanbad News: श्री गंगा गोशाला कतरास-करकेंद का 106वां वार्षिक अधिवेशन

विज्ञापन

Dhanbad News: श्री गंगा गोशाला कतरास-करकेंद का 106वां वार्षिक अधिवेशन का समापन रविवार को हुआ. समापन समारोह में सरस्वती शिशु मंदिर श्यामडीह की छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया. अधिवेशन की अध्यक्षता गोशाला के अध्यक्ष अनीश दुकनिया ने की. अतिथियों ने गोशाला की स्मारिका का विमोचन किया. संचालन कमलेश सिंह ने किया.

सभी करें गौ माता का पालन

अधिवेशन में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के राष्ट्रीय प्रांत प्रचारक गोपाल शर्मा ने कहा कि विश्व को बचाना है, तो सेवा करना चाहिए. गौ माता में 33 करोड़ देवी-देवताओं का वास होता है. गौ माता हमारे लिए काफी उपयोगी होता है. उसका संरक्षण करें. कहा : मौता माता के स्पर्श से रोगों का निवारण हो सकता है. ब्लड प्रेशर नॉर्मल रहता है. गोमूत्र से कैंसर सहित कई बीमारियों की औषधियां तैयार की जा रही है. जिन घरों में गायों का वास होता है, वहां कभी अशांति नहीं होती है. इसलिए सभी को गौ माता का पालन करना चाहिए.

महासचिव ने पेश किया वार्षिक प्रतिवेदन

गोशाला के महासचिव महेश अग्रवाल ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया. उन्होंने गोशाला के दान दाताओं, कर्मियों व लोगों का आभार जताया. गंगा गोशाला के पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्र अग्रवाल ने गोशाला में पिछले 12-13 वर्षों से गो सेवा का अनुभव साझा किया. इससे पूर्व गंगा गोशाला के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अनीश डोकानिया का स्वागत किया गया.

इनकी रही भागीदारी

पूर्व मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्र अग्रवाल, अध्यक्ष अनीश डोकानिया, मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष कृष्ण अग्रवाल, स्वागत अध्यक्ष केदारनाथ मित्तल, संरक्षक शंभू नाथ अग्रवाल, डॉ बीएन चौधरी, कोषाध्यक्ष अधिवक्ता डीएन चौधरी, डॉ मधुमाला, थोक वस्त्र विक्रेता संघ के अध्यक्ष आजाद कृष्ण अग्रवाल, केशव हाड़ोदिया, आयुष डोकानिया, संजय कुमार, अनिल बंसल, मातादीन अग्रवाल, दिलीप गोपालका, एसवीएम श्यामडीह के प्राचार्य अभिमन्यु कुमार, राजेश स्वर्णकार, काजल चंद्र, उदय वर्मा, रितेश कुमार नारनौली, अजय अग्रवाल, अमित अग्रवाल, घनश्याम चौधरी, अरुण अग्रवाल, अंकित अग्रवाल, कृष्ण कन्हैया राय, सुमित खंडेलवाल, विनोद तुलस्यान, मुकेश भट्ट आदि.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
OM PRAKASH RAWANI

लेखक के बारे में

By OM PRAKASH RAWANI

OM PRAKASH RAWANI is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola