Dhanbad: युवती से छेड़खानी, विरोध पर मारपीट, आरोपी को पुलिस ने उठाया
Published by : AmleshNandan Sinha Updated At : 14 Jun 2026 8:39 PM
मामले की जानकारी लेती पुलिस
Dhanbad: धनबाद में युवती से कथित छेड़खानी के विरोध पर मारपीट की घटना सामने आई है. शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है. पूरी खबर नीचे पढ़ें...
Dhanbad: गोविंदपुर थाना क्षेत्र में एक युवती के साथ कथित छेड़खानी और मारपीट की घटना को लेकर रविवार को इलाके में तनाव का माहौल बन गया. बताया जाता है कि असम की रहने वाली एक युवती के साथ छेड़खानी की गई. युवती द्वारा विरोध किए जाने पर मारपीट भी की गई. घटना की सूचना मिलते ही गोविंदपुर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक युवक को हिरासत में लेकर अपने साथ थाना ले गई.
पुलिस ने नहीं की मामले की पुष्टि
हालांकि, पुलिस की ओर से अभी तक मामले की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है. घटना के बाद स्थानीय लोगों और समुदाय के सदस्य बड़ी संख्या में मौके पर जुट गए. लोगों ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की. इलाके में लोगों की भीड़ जमा होने के कारण कुछ समय के लिए तनावपूर्ण स्थिति बनी रही. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है और युवती तथा प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ कर रही है.
ये भी पढ़ें…
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By AmleshNandan Sinha
अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










