Dhanbad News : महुदा में गला रेत कर वृद्ध की हत्या, इलाके में सनसनी

Dhanbad News : भुरूंगिया गांव के रहने वाले थे हलीम शेख, दामाद ने अज्ञात के खिलाफ दी शिकायत
Dhanbad News : प्रतिनिधि, महुदा. महुदा थाना क्षेत्र के कुलटांड़ बस्ती जाने वाले सड़क पर शनिवार को सड़क किनारे झाड़ियों के बीच भुरूंगिया निवासी हलीम शेख (65 वर्ष) का शव पाया गया. उनके गले में धारदार हथियार से रेते जाने के निशान है. सूचना पर थाना प्रभारी पवन चंद्र पाठक ने पोस्टमार्टम करा कर शव परिजनों को सौंप दिया. हलीम शेख महुदा बाजार स्थित एक बक्सा दुकान में काम करते थे. सूचना मिलने पर बाघमारा एसडीपीओ अजित कुमार विमल भी महुदा थाना पहुंचे और पुलिस अधिकारियों से घटना की जानकारी ली. इधर थाना प्रभारी पवन चंद्र पाठक ने ग्रामीणों से वार्ता की. उन्होंने कहा कि पुलिस विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच में जुटी है तथा हत्या की आशंका को लेकर आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है. जल्द ही घटना का उद्भेदन हो जायेगा. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा. दोनों पुत्रियों की शादी हो चुकी हैं, जबकि तीनों पुत्र बाहर में काम करते हैं. इस संबंध में मृतक के दामाद महमूद शेख ने अज्ञात लोगों पर हत्या करने की आशंका जताते हुए आवेदन दिया है. पुलिस केस करने की तैयारी में है. प्रथमदृष्टया हत्या का मामला : एसडीपीओ घटना के संबंध में बाघमारा एसडीपीओ अजीत कुमार विमल ने कहा कि प्रथमदृष्टया में मामला हत्या का लग रहा है. पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है. मामले का जल्द खुलासा हो जायेगा. दोषी व्यक्ति पर हो कठोर कार्रवाई : जलेश्वर महतो घटना की सूचना पाकर पूर्व मंत्री जलेश्वर महतो महुदा थाना पहुंचे और परिजनों से मिलकर उन्हें ढांढ़स बंधाया. उन्होंने कहा कि आज की यह घटना बेहद दुखद और हृदयविदारक है. दोषियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए,
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










