ट्रांसपोर्टर के घर चोरों ने किया हाथ साफ, लाखों की संपत्ति ले उड़े
ट्रांसपोर्टर के घर चोरों ने किया हाथ साफ, लाखों की संपत्ति ले उड़े
धनबाद के बरवाअड्डा में ट्रांसपोर्टर बसंत राय के घर से लाखों के जेवरात और नकदी की चोरी। पुलिस मामले की जांच में जुटी, जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन।
बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के बड़ाजमुआ निवासी न्यू शिव शक्ति रोडवेज ट्रांसपोर्टर के संचालक के घर से 15 हजार नगद समेत लाखों रुपये की संपत्ति चोरी का मामला प्रकाश में आया है. बकसपुरा (यादवपुर) के निवासी भुक्तभोगी बसंत राय ने बरवाअड्डा थाना में शिकायत दर्ज करायी है.
आपके शहर में
भुक्तभोगी नौ अगस्त को गया था बोलबम
भुक्तभोगी ने बताया है कि वह फिलहाल बड़ाजमुआ में रहकर कारोबार करता है. वह नौ अगस्त को सपरिवार देवघर गया था. रविवार को लौटने पर मालूम हुआ कि कमरे के अंदर रखा आलमारी टूटा हुआ है और उसमें रखें जेवरात व नगदी गायब थे.
शीघ्र होगी अपराधियो की गिरफ्तारी : थाना प्रभारी
थाना प्रभारी रवि कुमार ने कहा कि चोरी में शामिल अपराधियों का पता लगाया जा रहा है. जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा. 15 हजार रुपये नगद, सोने की तीन बाली, दो मांगटीका, दो नथिया, एक जितिया, एक ढोलना, दो मंगलसूत्र, नाक की एक कील, चांदी की छह पायल, आठ बिछिया, तीन कड़ा. चोरी गये सामानों की कीमत छह लाख रुपये बतायी जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए