देर से पहुंचे छात्रों को परीक्षा केंद्र में नहीं मिली एंट्री, SSLNT में हंगामा

Updated:
विज्ञापन

एसएसएलएनटी कॉलेज में परीक्षा देने पहुंचे परीक्षार्थी

धनबाद के एसएसएलएनटी कॉलेज में बीएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा के दौरान देर से पहुंचने वाले छात्रों को प्रवेश नहीं मिलने पर जमकर हंगामा हुआ। जानें पूरी खबर।

विज्ञापन

एसएसएलएनटी महिला कॉलेज में रविवार को बीएससी नर्सिंग की प्रवेश परीक्षा के दौरान तय समय पर केंद्र नहीं पहुंचे परीक्षार्थियों को प्रवेश नहीं मिलने पर हंगामा हो गया. नाराज विद्यार्थियों और उनके परिजनों ने कॉलेज परिसर में विरोध जताया. इससे कुछ देर तक अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही.

मानवीय आधार पर केंद्र में प्रवेश की अनुमति की मांग

परीक्षार्थियों के परिजनों का कहना था कि बच्चे दूर-दराज के क्षेत्रों से परीक्षा देनें पहुंचे थे. रास्ते में यातायात समेत अन्य कारणों से उन्हें कुछ मिनट की देरी हो गयी. परीक्षा केंद्र पहुंचने के बाद भी उन्हें गेट पर रोक दिया गया. परिजनों ने कॉलेज प्रबंधन से मानवीय आधार पर परीक्षार्थियों को परीक्षा में शामिल होने की अनुमति देने की मांग की.

पूर्व घोषित थी परीक्षा की समय सारिणी

इधर, परीक्षा केंद्र पर तैनात कर्मियों ने बताया कि परीक्षा केंद्र में प्रवेश के समय को लेकर पहले से ही नियम लागू थे. परीक्षा शुरू होने के बाद या निर्धारित समय-सीमा समाप्त होने पर किसी भी परीक्षार्थी को केंद्र में प्रवेश देने की अनुमति नहीं थी.

इसी नियम के तहत देर से पहुंचे परीक्षार्थियों को प्रवेश नहीं दिया गया. इस मामले को लेकर छात्रों और उनके परिजनों में काफी नाराजगी देखी गयी. परिजनों ने कॉलेज प्रबंधन से मामले में सहानुभूतिपूर्वक विचार करने की मांग की. कॉलेज प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया.


विज्ञापन
आशीष कुमार

लेखक के बारे में

By आशीष कुमार

आशीष कुमार प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola