झरिया में धूमधाम से मनाया गया श्री रानी सती का तीज सिंधारा उत्सव, महिलाओं ने गाया भजन
रानी सती मंदिर में भजन गायन करती महिलाएं
झरिया के लक्ष्मणीया मोड़ स्थित श्री रानी सती मंदिर में तीज सिंधारा उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। महिलाओं ने भजन-कीर्तन कर दादी जी को झूला झुलाया।
झरिया के लक्ष्मणीया मोड़ स्थित श्री रानी सती मंदिर में रविवार को श्री रानी सती दादी का तीज सिंधारा उत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया. उत्सव के लिए दादी का दरबार, मंदिर परिसर और झूला को भव्य रूप से सजाया गया.
पंडित मुन्ना शास्त्री ने विधि-विधान से दादी की पूजा अर्चना कराई. महिलाओं ने मंदिर में भजन-कीर्तन किया और आरती के बाद लजीज व्यंजनों का आनंद लिया. इसके बाद दादी को झूला झुलाकर हरियाली तीज मनाई गई.
उत्सव में द्वारका प्रसाद गोयनका, अरुण झुनझुनवाला, नथमल अग्रवाल, छेदी तुलस्यान, आलोक अग्रवाल, सत्यनारायण भोजगाड़िया, अनिल खेमका, संदीप सांवरिया, गोपाल अग्रवाल, बृजमोहन अग्रवाल, अनिल चौधरी, नरेश अग्रवाल, संजय झुनझुनवाला, संजय कथूरिया, अनिल भिवानीवाला सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे.
महिला समिति से शारदा देवी खेमका, संतोष गोयंका, मीनू चौधरी, सुनीता अग्रवाल, सरिता जलूका, सरोज शर्मा, आशा खेमका, मीनू गोयल, कुसुम झुनझुनवाला आदि ने कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी निभाई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










