बीसीसीएल सीएमडी की सुरक्षा बढ़ी, बंगले पर CISF का पहरा दोगुना; पुलिस करेगी 24 घंटे एस्कॉर्ट

Updated:
विज्ञापन

बीसीसीएल के सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल

बीसीसीएल के सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल की सुरक्षा व्यवस्था में अभूतपूर्व बढ़ोतरी की गई है. कोयला माफिया से जान का खतरा बताते हुए हाईकोर्ट में गुहार के बाद, बंगले पर CISF जवानों की संख्या दोगुनी कर दी गई है और 24 घंटे पुलिस एस्कॉर्ट भी उपलब्ध कराया गया है.

विज्ञापन

बीसीसीएल के सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गयी है. सीएमडी के बंगले पर तैनात सीआइएसएफ जवानों की संख्या दोगुनी कर दी गयी है. पहले जहां उनके आवास पर सीआइएसएफ के 2-8 की सुरक्षा व्यवस्था थी, उसे बढ़ाकर अब 4-16 कर दिया गया है.

वहीं, धनबाद एसएसपी प्रभात कुमार के निर्देश पर पुलिस की ओर से सीएमडी को 24 घंटे का स्कॉट भी उपलब्ध कराया गया है. पुलिस स्कॉट सीएमडी की आवाजाही के दौरान उनके साथ तैनात रहेगा.

बीसीसीएल के सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल. फोटो : प्रभात खबर
बीसीसीएल के सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल. फोटो : प्रभात खबर

सीएमडी ने कोयला माफिया से अपनी जान को खतरा बताते हुए हाईकोर्ट में आवेदन देकर सुरक्षा की गुहार लगायी थी. हाईकोर्ट के आदेश के बाद गुरुवार देर रात धनबाद पुलिस की टीम सीएमडी के आवास पहुंची और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए मामले की जांच-पड़ताल की.

सीएमडी बंगले पर बढ़ा CISF का पहरा

सीएमडी के आवास की सुरक्षा को लेकर सीआइएसएफ की तैनाती में बड़ा बदलाव किया गया है. पहले आवास पर 2-8 की सुरक्षा व्यवस्था थी. अब इसे बढ़ाकर 4-16 कर दिया गया है. यानी अधिकारियों और जवानों की संख्या में इजाफा करते हुए बंगले की सुरक्षा को और मजबूत किया गया है. इसके साथ ही पुलिस स्कॉट की व्यवस्था से सीएमडी की बाहरी सुरक्षा भी मजबूत हुई है.

बीसीसीएल कांस्टेबल से पूछताछ

मामले की जांच के क्रम में सरायढेला थाना प्रभारी मंजीत कुमार ने सासाराम निवासी और कोयला नगर में पदस्थापित बीसीसीएल के एक कांस्टेबल से भी पूछताछ की. थाना प्रभारी ने कांस्टेबल से घटना और सुरक्षा से संबंधित जानकारी ली. पुलिस ने उससे लिखित आवेदन भी लिया है, जिसका सत्यापन किया जा रहा है.

बीसीसीएल का बढ़ता जा रहा है बकाया
बीसीसीएल का बढ़ता जा रहा है बकाया

पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि सीएमडी की ओर से जताये गये खतरे से संबंधित इनपुट कितना गंभीर और वास्तविक है. उपलब्ध जानकारी और आवेदन के आधार पर पुलिस आगे की जांच कर रही है.

24 घंटे सीएमडी के साथ रहेगा पुलिस एस्कॉर्ट

एसएसपी प्रभात कुमार के निर्देश पर उपलब्ध कराया गया पुलिस एस्कॉर्ट सीएमडी के साथ 24 घंटे तैनात रहेगा. सीएमडी के आवास से लेकर उनकी आवाजाही तक सुरक्षा व्यवस्था पर पुलिस की नजर रहेगी. वहीं, सीआइएसएफ की बढ़ी हुई तैनाती से बंगले की सुरक्षा व्यवस्था भी पहले से ज्यादा मजबूत हो गयी है.

धनबाद के एसएसपी प्रभात कुमार. फोटो: प्रभात खबर
धनबाद के एसएसपी प्रभात कुमार. फोटो: प्रभात खबर

हाईकोर्ट के निर्देश के बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों की सक्रियता को देखते हुए आने वाले दिनों में सीएमडी की सुरक्षा को लेकर खतरे से जुड़े सभी पहलुओं की जांच किये जाने की संभावना है.


विज्ञापन
Vicky Prasad

लेखक के बारे में

By Vicky Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola