मनसा पूजा को लेकर बरवापूर्व हटिया में उमड़े खरीदार, तीस हजार रुपये तक का मिल रहा बकरा

Updated:
विज्ञापन

बरवापूर्व हटिया में उमड़ी खरीदारों की भारी

मनसा पूजा के अवसर पर बरवापूर्व हटिया में बकरों की खरीदारी के लिए उमड़ी भीड़। बाजार में 5 हजार से 30 हजार रुपये तक के बकरे उपलब्ध रहे। जानें पूरी खबर।

विज्ञापन

बरवापूर्व गोविंदपुर प्रखंड अंतर्गत बरवापूर्व हटिया में शनिवार को मनसा पूजा को लेकर पाठा-बकरा खरीदने वालों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. सुबह करीब छह बजे से ही आसपास के क्षेत्रों से लोग बकरा खरीदने बाजार पहुंचने लगे.

देखते ही देखते हटिया परिसर खरीदारों से खचाखच भर गया. मनसा पूजा को लेकर बिहार एवं उत्तर प्रदेश के दर्जनों व्यापारी देर रात ही हजारों की संख्या में बकरा लेकर बरवापूर्व हटिया पहुंच गये थे.

Image

इस वर्ष बाजार में देशी बकरा की तुलना में चलानी बकरा अधिक देखने को मिला. देशी बकरा के अभाव में लोगों को मजबूरी में चलानी बकरा ही खरीदना पड़ा. पिछले वर्ष की तुलना में इस बार पाठा-बकरा की कीमतों में भी बढ़ोतरी देखी गयी. बावजूद इसके पूजा को लेकर खरीदारों के उत्साह में कमी नहीं आयी.

5 से 30 हजार रुपये तक के मिल रहे बकरे

हटिया में करीब पांच हजार से लेकर तीस हजार रुपये तक के पाठा-बकरा की खरीद-बिक्री हुई. खरीदारों की भारी भीड़ को देखते हुए व्यापारी भी उत्साहित दिखे और मौके का भरपूर लाभ उठाया. हटिया परिसर में बकरों को कतारबद्ध तरीके से रस्सी से बांधकर रखा गया था.

खरीदार बाजार में घूम-घूमकर अपनी पसंद और बजट के अनुसार बकरा खरीदते रहे. खरीद-बिक्री का सिलसिला सुबह से लेकर शाम तक जारी रहा. बताया गया कि मंगलवार को सूर्यास्त के बाद मां मनसा की पूजा की जायेगी. इसी कारण श्रद्धालुओं ने शनिवार को ही पाठा-बकरा की खरीदारी की. बुधवार की सुबह मां मनसा के नाम पर पाठा-बकरों की बलि दी जायेगी.


विज्ञापन
Jahangir Ansari

लेखक के बारे में

By Jahangir Ansari

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola