हाइवा ने टूरिस्ट मिनी बस को मारी टक्कर, बच्ची घायल
क्षतिग्रस्त मिनी बस की फोटो
कतरास में टूरिस्टों से भरी मिनी बस को हाइवा ने मारी टक्कर। हादसे में एक पांच साल की बच्ची गंभीर रूप से घायल, पुलिस मामले की जांच में जुटी।
कतरास थाना क्षेत्र के कतरास चौक स्थित दुर्गा कॉलोनी के पास शनिवार की देर रात तेज रफ्तार हाइवा ने टूरिस्टों से भरी मिनी बस को जोरदार टक्कर मार दी. कोलकाता से आये ये टूरिस्ट चिटाही धाम राज मंदिर में दर्शन के बाद होटल में खाना खाकर लौट रहे थे.
हीरक रोड पहुंचते ही श्यामडीह की ओर से आ रहे एक हाइवा ने बस की बायीं तरफ जोरदार टक्कर मार दी. घटना में बस का बायां हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और अंदर बैठे यात्रियों में चीख-पुकार मच गयी. हादसे में पांच वर्षीया एक बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गयी. उसे तत्काल स्थानीय नर्सिंग होम ले जाया गया. गनीमत रही कि बस में सवार दर्जनों अन्य टूरिस्ट बाल-बाल बच गये. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गयी. घटना की जानकारी होने पर कतरास पुलिस मौके पर पहुंच गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










