उत्कृष्ट पुलिसिंग के लिए बरोरा थाना प्रभारी को मिला सम्मान, अपराध नियंत्रण में निभाई अहम भूमिका

Updated:
विज्ञापन

थानेदार अभय कुमार को सम्मानित करते उपायुक्त एवं एसएसपी | Prabhat Khabar Network

धनबाद जिला प्रशासन ने अपराधियों की गिरफ्तारी और बेहतर पुलिसिंग के लिए बरोरा थाना प्रभारी अभय कुमार को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया।

विज्ञापन

80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन, धनबाद ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया. मौके पर बरोरा थाना प्रभारी अभय कुमार को वर्ष 2026-27 में अपराधियों की गिरफ्तारी एवं उनके नेटवर्क के उन्मूलन मामले में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रशस्ति-पत्र प्रदान किया गया. पूर्व में पदस्थापित थाना में उत्कृष्ट कार्य की सराहना की गयी.

प्रशस्ति-पत्र में उनके कार्यों की सराहना करते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी गयीं. सम्मान मिलने पर थाना प्रभारी अभय कुमार ने कहा कि अपराध नियंत्रण और आम लोगों की सुरक्षा पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है. उन्होंने बेहतर पुलिसिंग के लिए थाना क्षेत्र के लोगों से सहयोग की अपील की. बरोरा पुलिस जनसहयोग समिति के सचिव मिथिलेश कुमार, उपप्रमुख रंजीत सिंह, जेके झा, डॉ मुकेश कुमार राय, विनय पांडेय, नीपू सिंह, जीवन रवानी, पीओ टीएस चौहान, मंगल हेंब्रम आदि ने बधाई दी है.


विज्ञापन
Prahlad Baranwal

लेखक के बारे में

By Prahlad Baranwal

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola