कतरास में 17 अगस्त को 8 घंटे गुल रहेगी बिजली, तेतुलमारी, शक्ति चौक सहित कई क्षेत्र होंगे प्रभावित

Updated:
विज्ञापन

बिजली गुल (सांकेतिक तस्वीर)

कतरास के पीएसएस बांसजोड़ा में 17 अगस्त को सुबह 9 से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। डीवीसी ने रोटेशन के आधार पर बिजली देने की जानकारी दी है।

विज्ञापन

डीवीसी पुटकी की ओर से जारी सूचना के अनुसार 17 अगस्त को सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक पीएसएस बांसजोड़ा की विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी. इस दौरान रोटेशन बेसिस पर इलाके में अन्य स्रोतों से बिजली आपूर्ति की जायेगी.

इसके कारण कतरास, तेतुलमारी, शक्ति चौक सहित आसपास के क्षेत्रों की आबादी प्रभावित हो सकती है. इस बाबत डीवीसी ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है. विभाग ने लोगों से निर्धारित अवधि के दौरान बिजली से संबंधित आवश्यक कार्यों की योजना पहले से बना लेने को कहा है ताकि किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े. यह जानकारी विभागीय एसडीओ आरके महतो ने दी.


विज्ञापन
Kamdeo Singh

लेखक के बारे में

By Kamdeo Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola