स्वतंत्रता दिवस पर उत्कृष्ट सेवा के लिए SNMMCH के डॉ. चंद्रशेखर सुमन सम्मानित, मिली बधाई
एसएनएमएमसीएच के वरीय अस्पताल प्रबंधक डॉ. चंद्रशेखर सुमन को स्वतंत्रता दिवस पर उत्कृष्ट कार्य और मरीजों के प्रति सेवा भाव के लिए सम्मानित किया गया. उपायुक्त आदित्य रंजन ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया.
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को रणधीर प्रसाद वर्मा स्टेडियम में आयोजित मुख्य समारोह में एसएनएमएमसीएच के वरीय अस्पताल प्रबंधक डॉ. चंद्रशेखर सुमन को उत्कृष्ट कार्य और मरीजों के प्रति सेवा भाव के लिए सम्मानित किया गया. उपायुक्त आदित्य रंजन ने उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया.
डॉ. सुमन ने अस्पताल में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने, अस्पताल की व्यवस्थाओं को सुचारू बनाने तथा विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. उनके प्रयासों से अस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार और मरीजों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने में मदद मिली है.
सम्मान मिलने पर एसएनएमएमसीएच के चिकित्सकों और कर्मचारियों ने डॉ. सुमन को बधाई दी. इस अवसर पर डॉ. सुमन ने जिला प्रशासन का आभार जताते हुए कहा कि मरीजों की बेहतर सेवा करना और अस्पताल की व्यवस्था को और मजबूत बनाना उनकी प्राथमिकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए









