हनीट्रैप मामले में पुलिस ने आरोपी महिला को भेजा जेल
AI Image
लोयाबाद पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए हनीट्रैप मामले की मुख्य आरोपी सोनी कुमारी को गिरफ्तार कर लिया है. व्यवसायी की शिकायत पर दर्ज हुए मामले में अब तक तीन आरोपी जेल भेजे जा चुके हैं.
लोयाबाद पुलिस ने शुक्रवार अहले सुबह आकाशकिनारी कतरास क्षेत्र में छापेमारी कर हनीट्रैप मामले की नामजद आरोपी सोनी कुमारी को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.
व्यवसायी की शिकायत पर दर्ज हुआ था मामला
जानकारी के अनुसार धनबाद के सरायढेला निवासी व्यवसायी रविकांत अग्रवाल की लिखित शिकायत पर सोनी कुमारी समेत पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ हनीट्रैप, अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने और लूटपाट का मामला दर्ज किया गया था. प्राथमिकी के अनुसार 2 मई को व्यवसायी को लोयाबाद छह नंबर स्थित एक आवास पर बुलाकर घटना को अंजाम दिया गया था.
पहले भी दो आरोपी जा चुके हैं जेल
इस मामले में पुलिस इससे पहले सोनी खातुन उर्फ समीदा खातुन और पिंटू कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है. सोनी कुमारी की गिरफ्तारी के बाद अब तक तीन नामजद आरोपी न्यायिक हिरासत में भेजे जा चुके हैं.
एसआई अजय सिंह के नेतृत्व में हुई कार्रवाई
पुलिस की यह कार्रवाई एसआई अजय सिंह के नेतृत्व में की गयी. छापेमारी के दौरान आरोपी को उसके ठिकाने से गिरफ्तार किया गया. पुलिस मामले में अन्य आरोपियों की तलाश में भी जुटी हुई है.
पहले भी दर्ज हैं आपराधिक मामले
पुलिस के अनुसार सोनी खातुन उर्फ समीदा खातुन पहले भी इसी तरह के दो मामलों में जेल जा चुकी है. पुलिस पूरे नेटवर्क और मामले में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए








