बरोरा थाना परिसर में रक्तदान शिविर, 46 यूनिट रक्त संग्रहित

Updated:
विज्ञापन

पीओ को सर्टिफिकेट व मोमेंटो देते थानेदार, जीएम एवं अन्य अधिकारी | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बरोरा पुलिस जन सहयोग समिति द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में 46 लोगों ने रक्तदान कर एक नया मिसाल पेश की. थाना प्रभारी अभय कुमार ने स्वयं रक्तदान कर शिविर का उद्घाटन किया और रक्तदाताओं को सम्मानित किया गया.

विज्ञापन

बरोरा पुलिस जन सहयोग समिति की ओर से शुक्रवार को थाना परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. शिविर की शुरुआत समिति के सदस्य एवं युवा समाजसेवी दिवंगत दंत चिकित्सक डॉ. कुमार सौरभ के तैलचित्र पर माल्यार्पण और श्रद्धासुमन अर्पित कर की गयी.

विज्ञापन

थाना प्रभारी ने रक्तदान कर किया शुभारंभ

थाना प्रभारी अभय कुमार ने स्वयं रक्तदान कर शिविर का उद्घाटन किया. शिविर में कुल 46 लोगों ने रक्तदान कर जरूरतमंदों की सहायता के लिए अपनी सामाजिक जिम्मेदारी निभायी. इस दौरान बरोरा एजीएम पचन पांडेय, परियोजना पदाधिकारी टीएस चौहान तथा डिस्पैच अधिकारी रणधीर वर्णवाल ने भी रक्तदान कर लोगों को प्रेरित किया.

रक्तदान को बताया महादान

थाना प्रभारी अभय कुमार ने कहा कि रक्तदान महादान है. एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद व्यक्ति की जान बचा सकता है. उन्होंने लोगों से नियमित रूप से रक्तदान करने की अपील की और कहा कि समाज के प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को इस पुनीत कार्य में भागीदारी निभानी चाहिए.

रक्तदाताओं को किया गया सम्मानित

रक्तदान करने वाले सभी लोगों को लायंस क्लब बाघमारा की ओर से पौधा तथा पुलिस जन सहयोग समिति की ओर से प्रमाणपत्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया. शिविर में संग्रहित रक्त को एसएनएमएमसीएच, धनबाद के ब्लड बैंक में जमा कराया गया.

कई संस्थाओं का मिला सहयोग

रक्तदान शिविर के सफल आयोजन में लायंस क्लब बाघमारा और मां तारा एक्स-रे, हरिणा का विशेष सहयोग रहा. मौके पर जीएम केके सिंह, समिति सचिव मिथिलेश कुमार, अजय दुबे, डॉ. बी. राम, जेके झा, डॉ. मुकेश कुमार राय, सुभाष वर्णवाल, गोल्डी सिंह, देवानंद साव, नागेंद्र साव, नागेश्वर सिंह, प्रेम कुमार, विट्ठल सिंह, संतोष चौहान, शशि यादव, डॉ. किशुन महतो, देवानंद राजभर सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola