किड्स गार्डन स्कूल के छात्राओं ने निकाली प्रभात फेरी, हर घर तिरंगा का दिया संदेश

Updated:
विज्ञापन

किड्स गार्डन सेकेंडरी स्कूल के छात्राओं ने निकाली रैली

स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में किड्स गार्डन स्कूल, झरिया के छात्रों ने 'हर घर तिरंगा' का संदेश देते हुए प्रभात फेरी निकाली। देशभक्ति के नारों से गूंजा शहर।

विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस के पहले किड्स गार्डन सेकेंडरी विद्यालय, झरिया के छात्र-छात्राओं ने गुरुवार सुबह तिरंगा यात्रा निकाली. विद्यालय निदेशिका डॉ शोभा सिन्हा और प्राचार्या डॉ स्नेहलता के नेतृत्व में बैंड-बाजे के साथ स्कूल यूनिफॉर्म में छात्र-छात्राओं ने रैली निकाली. रैली किड्स गार्डन स्कूल से झरिया थाना मोड़ होते हुए कतरास मोड़ तक गयी और फिर विद्यालय लौटकर संपन्न हुई.

देशप्रेम के लगाये नारे

रैली के दौरान बच्चों ने हाथों में तिरंगा लेकर, तिरंगा हमारी शान है, भारत की पहचान है, चलो देश की एकता बढ़ाएं, हर घर तिरंगा फहराएं. जैसे नारे लगाये. इस दौरान प्राचार्या डॉ. स्नेहलता ने कहा कि तिरंगे का सम्मान ही राष्ट्र का सम्मान है.

यह प्रभात फेरी शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों के सम्मान में निकाली गयी है. उन्होंने बच्चों को जीवन के हर क्षेत्र में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित किया. कार्यक्रम में शैक्षणिक प्रभारी आशीष बनर्जी, सौगता मल्लिक, सुरोजीत दत्ता, तारकनाथ दत्ता, संचिका श्रीवास्तव, प्रीति, प्रेम कुमार चौहान, बिस्वजीत मंडल, रंजीत पासवान सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थे. कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन और राष्ट्रगान के साथ हुआ.


विज्ञापन
Umesh Singh

लेखक के बारे में

By Umesh Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola