दिव्यांग बच्चियों ने बनाया तिरंगा, देशभक्ति से सराबोर हुआ विद्यालय

Updated:
विज्ञापन

तिरंगा तैयार करते हुए दिव्यांग बच्चियां

झरिया के जीवन विशेष विद्यालय की दिव्यांग बच्चियों ने अपने हाथों से तिरंगा बनाकर देश के प्रति अपना सम्मान और राष्ट्रप्रेम व्यक्त किया।

विज्ञापन

बस्ताकोला, गोशाला रोड स्थित जीवन दिव्यांगजन विशेष विद्यालय सह शिक्षक प्रशिक्षण संस्थान की अनाथ दिव्यांग बच्चियों ने अपने हाथों से तिरंगा झंडा बनाया. राखी निर्माण में शामिल सुनीता कुमारी, निकिता कुमारी, सुमन कुमारी, नैंसी कुमारी, हेमांगी ऐश्वर्या और रीमा कुमारी आदि बच्चियां काफी उत्साहित दिखीं.

शिक्षिका प्रियंका रानी और श्वेता ने इन बच्चियों का सहयोग किया. शिक्षिकाओं ने बच्चियों को तिरंगे के रंगों और उसके महत्व के बारे में भी जानकारी दी. विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि इस गतिविधि का उद्देश्य दिव्यांग बच्चियों में भी राष्ट्रप्रेम और आत्मविश्वास की भावना जगाना है. बच्चियों ने बड़ी मेहनत और लगन से तिरंगा बनाकर देश के प्रति अपना सम्मान व्यक्त किया.


विज्ञापन
Umesh Singh

लेखक के बारे में

By Umesh Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola