समाहरणालय लिपिकीय संवर्ग के पदनाम बदले, एलडीसी होंगे सहायक

Updated:
विज्ञापन

यह फोटो एआई से बनाई गई है

झारखंड सरकार ने समाहरणालय लिपिकीय संवर्ग के पदनामों में बदलाव किया है। अब एलडीसी को सहायक और यूडीसी को वरीय सहायक के नाम से जाना जाएगा। पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें।

विज्ञापन

झारखंड सरकार की नयी नियमावली के तहत समाहरणालय लिपिकीय संवर्ग के कर्मचारियों के पदनाम में बदलाव किया गया है. इस बाबत धनबाद डीसी आदित्य रंजन ने समाहरणालय के सभी कार्यालय प्रधानों को संशोधित पदनाम लागू करने का निर्देश जारी किया है.

पदनामों की एकरूपता के लिए उठाया गया कदम

कार्मिक, प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग द्वारा छह जुलाई को अधिसूचित झारखंड राज्य समाहरणालय लिपिकीय संवर्ग भर्ती, प्रोन्नति एवं अन्य सेवा शर्तें नियमावली, 2026 लागू कर दी गयी है. अब एलडीसी को सहायक, यूडीसी को वरीय सहायक, प्रधान लिपिक को सहायक प्रशासी पदाधिकारी (एएओ), कार्यालय अधीक्षक को प्रशासी पदाधिकारी (एओ) ग्रेड-2 और प्रशासी पदाधिकारी को प्रशासी पदाधिकारी ग्रेड-1 कहा जायेगा. नयी व्यवस्था को समाहरणालय संवर्ग में पदनामों की एकरूपता और प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक सुव्यवस्थित बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है.


विज्ञापन
Shobhit Ranjan

लेखक के बारे में

By Shobhit Ranjan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola