अवैध उगाही करने पर कंप्यूटर ऑपरेटर की गई नौकरी, एसी ने आदेश किया जारी
यह फोटो एआई से बनाई गई है
धनबाद अंचल कार्यालय में अवैध उगाही के आरोपी कंप्यूटर ऑपरेटर मेहंदी हसन को कार्यमुक्त कर दिया गया है। एसी ने भविष्य में काम न लेने का निर्देश दिया है।
धनबाद अंचल कार्यालय में कार्यरत कंप्यूटर ऑपरेटर मेहंदी हसन को अवैध उगाही के आरोप में तत्काल प्रभाव से अंचल कार्यालय के सभी कार्यों से मुक्त कर दिया गया है. एसी, धनबाद ने इस संबंध में आदेश जारी किया है. साथ ही सीओ धनबाद को निर्देश दिया गया है कि भविष्य में मेहंदी हसन से अंचल कार्यालय में किसी भी प्रकार का कार्य नहीं लिया जाए.
30 जुलाई को डीसी से की गयी थी शिकायत
झारखंड मुक्ति मोर्चा के धनबाद महानगर समिति के अध्यक्ष ने 30 जुलाई को डीसी से इस संबंध में आवेदन दिया था. शिकायत में कंप्यूटर ऑपरेटर मेहंदी हसन पर पैसों की उगाही करने का आरोप लगाया गया था. शिकायतकर्ता ने ऑपरेटर द्वारा पैसों की मांग किये जाने से संबंधित ऑडियो कॉल का साक्ष्य भी उपलब्ध कराया था.
शिकायत और उपलब्ध कराये गये साक्ष्य के आधार पर डीसी ने मामले की जांच की जिम्मेदारी एसी को दी थी. निर्देश के आलोक में एसी ने उपलब्ध ऑडियो साक्ष्य समेत मामले का अवलोकन किया. इसके बाद सारी कार्रवाई हुई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए







