कुसुंडा स्टेशन पर आग लगने से अफरा-तफरी, जीआरपी और दमकल ने पाया काबू

Updated:
विज्ञापन

आग बुझाते हुए जीआरपी जवान और दमकलकर्मी

धनबाद के कुसुंडा रेलवे स्टेशन के टिकट घर के पास एक बंद कमरे में अचानक आग लग गई. जीआरपी और दमकल विभाग की तत्परता से बड़ा हादसा टल गया. जानिए पूरी खबर.

विज्ञापन

धनबाद रेल मंडल के अंतर्गत आने वाले कुसुंडा स्टेशन परिसर स्थित रेलवे टिकट घर के बगल में एक बंद कमरे में शुक्रवार की सुबह करीब चार बजे अचानक आग लग गयी. घटना की जानकारी स्टेशन परिसर में मौजूद जीआरपी पदाधिकारियों को होने से बड़ी दुर्घटना टल गयी.

जीआरपी जवानों ने दिखायी तत्परता

घटना के दौरान कुसुंडा स्टेशन पर बने जीआरपी थाना के बैरक में मौजूद पुलिस पदाधिकारियों की नजर आग पर पड़ी. इसके बाद जवानों ने तुरंत बाल्टी में पानी भरकर आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया. इसकी सूचना जीआरपी थाना प्रभारी राधा कुमारी सहित अन्य पदाधिकारियों को दी गयी. सूचित करने पर तत्काल अग्निशमन विभाग (दमकल) की टीम मौके पर पहुंच गयी. टीम ने जीआरपी कर्मियों के सहयोग से आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया.

Image

आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं

आग लगने के सटीक कारणों का अभी तक आधिकारिक तौर पर पता नहीं चल पाया है. हालांकि, आशंका जतायी जा रही है कि दुर्घटना का कारण शॉर्ट सर्किट हो सकता है. मामले में जीआरपी थाना प्रभारी राधा कुमारी ने कहा कि बंद भवन में आग लगने की सूचना मिलते ही जीआरपी स्टाफ ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आग बुझाने की कोशिश की, साथ ही दमकल को बुलाया गया और संयुक्त प्रयास से समय रहते आग पर काबू पा लिया गया.


विज्ञापन
Ratnesh Kumar Mishra

लेखक के बारे में

By Ratnesh Kumar Mishra

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola