लाइसेंसी पिस्टल से फायरिंग में दीपक शर्मा घायल, दुर्घटना या कुछ और? जांच जारी

Updated:
विज्ञापन

यह फोटो एआई से बनाई गई है

धनबाद के कार्मिक नगर में लाइसेंसी पिस्टल से चली गोली, दीपक शर्मा की गर्दन में लगी चोट। अस्पताल में भर्ती, पुलिस मामले की जांच में जुटी।

विज्ञापन

सरायढेला थाना क्षेत्र के कार्मिक नगर निवासी दीपक शर्मा गुरुवार की देर रात गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गये. जानकारी के अनुसार गोली उनकी गर्दन में लगी है. यह घटना उनके घर की बताई जा रही है. घटना के बाद उनको पहले एसएनएमएमसीएच में इलाज के लिए लेकर गए. वहां से फिर असर्फी अस्पताल रेफर कर दिया गया. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

लाइसेंसी पिस्टल से चली गोली

जिस पिस्टल से गोली चली है, वह लाइसेंसी है. हालांकि गोली किस परिस्थितियों में चली और किसने चलायी, इसकी अभी कोई जानकारी नहीं है. घटना के बाद से इलाके में तरह-तरह की चर्चा है.

पुलिस भी घर में मौजूद लोगों से पूछताछ करने में लगी हुई है. पुलिस घटना को लेकर सभी संभावित पहलुओं की जांच कर रही है. फिलहाल इसे दुर्घटना माना जाए या गोली किसी अन्य परिस्थिति में चली, यह स्पष्ट नहीं है. पुलिस घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाने और प्रत्यक्षदर्शियों से जानकारी लेने में लगी है.


विज्ञापन
Vicky Prasad

लेखक के बारे में

By Vicky Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola