डीसी कार्यालय परिसर में शिफ्ट होगा बरवाअड्डा डाकघर, विभाग ने मांगी किराया-मुक्त जगह

Updated:
विज्ञापन

यह फोटो एआई से बनाई गई है

धनबाद के बरवाअड्डा डाकघर को डीसी ऑफिस कैंपस में शिफ्ट करने की तैयारी है। इससे अधिकारियों और आम लोगों को एक ही जगह पर डाक व वित्तीय सेवाएं आसानी से मिल सकेंगी।

विज्ञापन

बरवाअड्डा डाकघर को धनबाद डीसी कार्यालय परिसर में स्थानांतरित करने की तैयारी शुरू हो गयी है. इसके लिए डाक विभाग ने उपायुक्त कार्यालय परिसर में किराया-मुक्त जगह उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है. धनबाद प्रमंडल के वरिष्ठ डाक अधीक्षक ने इस संबंध में उपायुक्त को पत्र भेजा है.

विभाग का मानना है कि कार्यालय परिसर में डाकघर शुरू होने से सरकारी कामकाज से जुड़े अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ आम लोगों को भी डाक और वित्तीय सेवाओं का लाभ एक ही स्थान पर मिल सकेगा.

रोजाना बड़ी संख्या में होती है डाक की बुकिंग

डाक विभाग ने डीसी को भेजे पत्र में बताया है कि डीसी कार्यालय भवन में संचालित विभिन्न कार्यालयों से प्रतिदिन बड़ी संख्या में सरकारी पत्रों और दस्तावेजों की बुकिंग की जाती है. इसके अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, आम नागरिक और प्रतिनिधि भी नियमित रूप से यहां पहुंचते हैं. ऐसे में परिसर में डाकघर की सुविधा उपलब्ध होने से उन्हें डाक संबंधी कार्यों के लिए दूसरे स्थान पर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी.

स्पीड पोस्ट और पार्सल की सुविधा भी मिलेगी

बरवाअड्डा डाकघर को डीसी कार्यालय परिसर में स्थानांतरित होने पर यहां स्पीड पोस्ट, पार्सल और बचत बैंक से जुड़ी सेवाएं उपलब्ध कराने की योजना है. साथ ही आधार संबंधी सेवाओं समेत नागरिक केंद्रित अन्य डाक सुविधाएं भी उपलब्ध करायी जा सकती हैं.

इससे डीसी कार्यालय आने वाले लोगों को सरकारी काम के साथ जरूरी डाक सेवाओं का लाभ लेने में आसानी होगी. वरिष्ठ डाक अधीक्षक ने डीसी से डाकघर के लिए कार्यालय परिसर में किराया-मुक्त स्थान उपलब्ध कराने का आग्रह किया है. विभाग के अनुसार यह व्यवस्था सरकारी अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ आम नागरिकों के लिए भी उपयोगी साबित होगी.


विज्ञापन
Shobhit Ranjan

लेखक के बारे में

By Shobhit Ranjan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola