मुख्य डाकघर में आधार सेवा का समय बढ़ा, सुबह 7 से शाम 6 बजे तक सुविधा

Updated:
विज्ञापन

यह फोटो एआई से बनाई गई है

धनबाद मुख्य डाकघर में आधार सेवा का समय बढ़ा दिया गया है। अब लोग सुबह 7 से शाम 6 बजे तक आधार नामांकन और अपडेट का काम आसानी से करवा सकेंगे।

विज्ञापन

आधार से जुड़े कार्यों के लिए अब लोगों के लिए राहतकारी खबर है. धनबाद मुख्य डाकघर (जीपीओ) में संचालित आधार सेवा केंद्र अब सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक खुला रहेगा. इस व्यवस्था से विशेष रूप से नौकरीपेशा और कामकाजी लोगों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है, जो कार्यालय समय के कारण पहले आधार केंद्र नहीं पहुंच पाते थे.

बायोमीट्रिक जानकारी भी होगा अपडेट

जीपीओ स्थित आधार केंद्र में नये आधार का नामांकन कराने के साथ-साथ विभिन्न प्रकार के सुधार एवं अद्यतन की सुविधा उपलब्ध है. यहां नाम, पता, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर संबंधी अन्य विवरण संशोधित कराये जा सकते हैं.

आवश्यकता पड़ने पर बायोमीट्रिक जानकारी भी अपडेट करायी जा सकती है. वरीय डाक अधीक्षक रूपक सिन्हा ने बताया कि लोगों की बढ़ती जरूरत और सुविधा को ध्यान में रखते हुए केंद्र का संचालन समय बढ़ाया गया है. इसका उद्देश्य अधिकाधिक लोगों के लिए आधार संबंधी सेवाएं सहज और समयबद्ध तरीके से उपलब्ध कराना है.

बढ़ती जरूरत और भीड़ के मद्देनजर की गयी पहल

धनबाद जिले में आधार से जुड़े कार्यों की मांग लगातार बनी रहती है. सरकारी योजनाओं, बैंकिंग, मोबाइल सिम, शैक्षणिक और अन्य कई सेवाओं में आधार की अनिवार्यता के कारण केंद्रों पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं. ऐसे में सेवा अवधि बढ़ाने से भीड़ का दबाव घटने और लोगों को बेहतर सुविधा मिलने की संभावना है. नयी व्यवस्था में लोग सुबह अपने अन्य कार्यों पर जाने से पहले या फिर शाम को कार्यालय से लौटने के बाद भी आधार केंद्र पहुंचकर जरूरी काम आसानी से करा सकेंगे.


विज्ञापन
Shobhit Ranjan

लेखक के बारे में

By Shobhit Ranjan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola