लायंस क्लब ने महिलाओं के बीच बांटे छाते, 20 सब्जी विक्रेताओं को दिया

Updated:
विज्ञापन

छाता वितरण करते लोग

लायंस क्लब हरिणा ने डुमरा मोड़ पर सब्जी बेचने वाली 20 जरूरतमंद महिलाओं को छाते वितरित किए। क्लब की इस पहल का उद्देश्य मेहनतकश महिलाओं की कठिनाइयों को कम करना है।

विज्ञापन

लायंस क्लब हरिणा की ओर से शुक्रवार को डुमरा मोड़ पर सब्जी बेचने वाली जरूरतमंद 20 महिलाओं के बीच छातों का वितरण किया गया. क्लब के अध्यक्ष केसी पाल ने कहा कि तेज धूप और मूसलाधार बारिश में भी ये महिलाएं कड़ी मेहनत कर हमारा पेट भरती हैं.

मेहनतकश माताओं-बहनों को क्लब ने इस छोटी-सी पहल के जरिये उनकी कठिनाइयों को कम करने और सहयोग करने का प्रयास किया है. इस सेवा कार्य के दौरान मुख्य रूप से लायन मनोज बरनवाल, लायन नवीन बरनवाल तथा लायन आशुतोष बर्मन सहित क्लब के अन्य सदस्य उपस्थित थे.


विज्ञापन
शंकर प्रसाद

लेखक के बारे में

By शंकर प्रसाद

शंकर प्रसाद, हजारीबाग में 20 वर्षों से प्रभात खबर के लिए अपराध की खबरों को लिखते आ रहे हैं. ये 2005 से अब तक प्रभात खबर के लिए क्राइम की रिपोर्टिंग कर रहे हैं. ऑफ बीट खबरें भी लिखते हैं. समाज में फैली नशाखोरी, दहेज उत्पीड़न, महिला हिंसा, नक्सली उग्रवादी घटना, संगठित अपराध से जुड़ी खबरें भी लिखते रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola