स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारी पूरी, डीवीसी मैदान में होगा मुख्य आयोजन

Updated:
विज्ञापन

परेड का रिहर्सल करती सीआईएसएफ | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

विद्युतनगरी चंद्रपुरा में स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं. मुख्य आयोजन डीवीसी मैदान में होगा, जहां परियोजना प्रधान राम कुमार ध्वजारोहण करेंगे. छात्र-छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे.

विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर विद्युतनगरी चंद्रपुरा में सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं. मुख्य समारोह का आयोजन डीवीसी मैदान में किया जाएगा, जहां डीवीसी प्लांट के परियोजना प्रधान राम कुमार अनुभवी ध्वजारोहण करेंगे.

विज्ञापन

समारोह को लेकर डीवीसी मैदान को आकर्षक ढंग से सजाया गया है. ध्वजारोहण के बाद विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये जाएंगे. देशभक्ति गीत, नृत्य और अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियां समारोह का मुख्य आकर्षण होंगी.

परेड के लिए किया गया रिहर्सल

समारोह में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ), डीजीआर के जवानों तथा विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों की परेड भी आयोजित की जाएगी. परेड को सफल बनाने के लिए प्रतिभागियों द्वारा पूर्वाभ्यास (रिहर्सल) किया गया है.

अधिकारियों ने लिया तैयारियों का जायजा

स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का जायजा लेने के लिए डीवीसी के उपमहाप्रबंधक नीरज सिन्हा ने गुरुवार शाम डीवीसी मैदान का निरीक्षण किया. उन्होंने समारोह स्थल पर की गयी व्यवस्थाओं का अवलोकन किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये.

प्रशासन और डीवीसी प्रबंधन की ओर से समारोह को भव्य एवं सुव्यवस्थित बनाने के लिए सभी आवश्यक इंतजाम पूरे कर लिये गये हैं.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola