बलियापुर के 41 गांवों में जलापूर्ति बंद, मोटर-पैनल जलने से संकट

Updated:
विज्ञापन

41 गांवों में जलापूर्ति ठप

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बलियापुर जलापूर्ति योजना का मोटर और पैनल जलने से 41 गांवों में पानी की सप्लाई ठप हो गई है। मजदूरों के विवाद और तकनीकी खराबी से ग्रामीण काफी परेशान हैं।

विज्ञापन

बलियापुर जलापूर्ति योजना फेज वन के शीतलपुर स्थित वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट का मोटर व पैनल जल जाने से क्षेत्र में जलापूर्ति एक बार फिर ठप हो गयी है. विदित हो कि योजना के फेज वन से क्षेत्र की करीब एक दर्जन पंचायतों के कुल 41 गांवों में जलापूर्ति होती है.

विज्ञापन

एक साल से जारी है समस्या फेज वन के मजदूरों के मानदेय भुगतान के मामले को लेकर करीब एक साल से यह योजना समय-समय पर प्रभावित होती रही है. मजदूरों की हड़ताल एवं कार्य बहिष्कार को लेकर प्राय: जलापूर्ति का कार्य प्रभावित होता रहा है. इससे लोग परेशान भी हो रहे हैं, पर कोई सार्थक पहल नहीं हो पा रही है.

ग्रामीणों में बढ़ रहा आक्रोश

जानकारी के अनुसार करीब एक महीना पूर्व योजना के संवेदक एवं मजदूरों के साथ समझौते के बाद योजना से जलापूर्ति शुरू की गयी थी. अब दो दिन पूर्व योजना का मोटर एवं पैनल के जल जाने से जलापूर्ति का कार्य फिर ठप पड़ गया है. इससे ग्रामीणों में भारी रोष है. इस संबंध में विभाग के जेइ लखीराम मांझी से जानकारी प्राप्त करने के लिए उनके नंबर पर संपर्क किया गया लेकिन कॉल रिसीव नहीं किया गया.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola