Dhanbad News : भगवान श्रीराम का जीवन आदर्श : देवी इंजी

Updated:
विज्ञापन
Dhanbad News : भगवान श्रीराम का जीवन आदर्श : देवी इंजी

Dhanbad News : रामराज मंदिर में सात दिवसीय रामकथा महोत्सव का पांचवा दिन

विज्ञापन

Dhanbad News : बरोरा. रामराज मंदिर चिटाहीधाम में आयोजित सात दिवसीय रामकथा महोत्सव के पांचवें दिन शनिवार को चित्रकूट से पधारी कथावाचिका देवी इंजी ने श्रद्धालुओं को रामकथा का रसपान कराया. उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम का जीवन त्याग, मर्यादा, सत्य और धर्म का आदर्श उदाहरण है. उनके बताये मार्ग पर चलकर ही मनुष्य अपने जीवन को सफल बना सकता है. कथावाचिका ने कहा कि भगवान श्रीराम ने पिता के वचन की मर्यादा बनाये रखने के लिए राजपाट का त्याग कर वनवास स्वीकार किया. आरती में बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो पत्नी डोली देवी, सांसद पत्नी सावित्री देवी सहित पूरे परिवार शामिल हुए. मंच संचालन आचार्य बिपिन तिवारी ने किया. सफल बनाने में खुशवंत देवा, प्रशांत कुमार, निशांत कुमार, प्रेम कुमार राजीव मित्रा, चंदन महतो, विनोद महतो, छोटू, संजय पासवान एवं सरोज विश्वकर्मा आदि थे.

विज्ञापन
Manoj Kumar

लेखक के बारे में

By Manoj Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola