धनबाद : पति ने पत्नी का चाकू से रेता गला, गंभीर हालत में अस्पताल भर्ती
Published by : Priya Gupta Updated At : 14 Jun 2026 12:52 PM
क्राइम सीन ( AI PHOTO)
Dhanbad News : धनबाद में घरेलू विवाद के चलते पति ने होटल में काम कर रही पत्नी पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई. महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, पुलिस मामले की जांच में जुटी है.
धनबाद से विक्की प्रसाद की रिपोर्ट
Dhanbad News : जिले के इस्लामपुर क्षेत्र में पति-पत्नी के आपसी विवाद ने रविवार को हिंसक रूप ले लिया. पांडरपाला के होटल अलहबीबी मैरिज हॉल में कैटरिंग का काम करने पहुंची महिला पर उसके पति ने चाकू से हमला कर गला रेतने का प्रयास किया. गंभीर रूप से घायल महिला को तत्काल इलाज के लिए एसएनएमएमसीएच में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार चल रहा है.
घायल महिला की पहचान और जानकारी
घायल महिला की पहचान झरिया चौथाईकुल्ही की रहने वाली मेंहदी खातून के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार वह पांडर पाला स्थित इस्लामपुर स्थित होटल अलहबीबी मैरिज हॉल में कैटरिंग का कार्य करने के लिए पहुंची थी.
पति द्वारा हमला और घटना का विवरण
बताया जा रहा है कि उसका पति खैरु उर्फ सज्जाद लंबे समय से उसके साथ मारपीट और विवाद करता था. शनिवार रात भी दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रविवार को जब मेंहदी खातून रोज की तरह काम करने होटल पहुंची, तभी उसका पति वहां आ गया. दोनों के बीच कुछ देर कहासुनी हुई, जिसके बाद आरोपी ने अपने पास रखे चाकू से महिला के गले पर हमला कर दिया. अचानक हुए हमले से महिला लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ी, जबकि आरोपी मौके से फरार हो गया. घटना के बाद होटल में अफरा-तफरी मच गई.
इलाज, पुलिस कार्रवाई और जांच
वहां मौजूद कर्मचारियों और स्थानीय लोगों ने बिना देर किए घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया. चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे भर्ती कर लिया. उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है और डॉक्टरों की निगरानी में इलाज जारी है. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी अस्पताल पहुंची और घायल महिला से घटना की जानकारी लेने का प्रयास किया. पुलिस ने घटनास्थल का भी जायजा लिया है. प्रारंभिक जांच में मामला घरेलू विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है. आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है. पुलिस का कहना है कि महिला और उसके परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. आरोपी की गिरफ्तारी के बाद घटना के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा. वहीं इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है.
ये भी पढ़ें: राशन नहीं उठानेवाले आठ लाख कार्डधारियों के कार्ड होंगे रद्द, झारखंड खाद्य आपूर्ति विभाग का निर्देश
ये भी पढ़ें: झारखंड राज्यसभा चुनाव: नाथवाणी ने बढ़ाई धड़कनें, क्रॉस वोटिंग रोकने को एकजुट होगा महागठबंधन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Priya Gupta
प्रिया गुप्ता प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह झारखंड बीट पर काम कर रही हैं, जहां वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल बीट पर काम कर चुकी हैं, जहां उन्होंने हेल्थ, रेसिपी, मेहंदी डिजाइन और फैशन से जुड़ी खबरों पर काम किया. इसके अलावा, उन्होंने नेशनल प्रिंटर और लोकल चैनलों में भी काम किया है. उन्होंने ग्रेजुएशन की पढ़ाई डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से और मास्टर की पढ़ाई एमिटी यूनिवर्सिटी झारखंड से पूरी की है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










