रांची नगर निगम एक्शन में: हरमू बाइपास पर अतिक्रमण हटेगा, गंदा पानी नदी में बहाने वालों पर भारी जुर्माना

निरीक्षण करने पहुंचे नगर आयुक्त सुशांत गौरव
Ranchi Municipal Corporation: रांची नगर निगम ने भुसूर और डिबडीह नदी की सफाई और अतिक्रमण हटाने को लेकर अभियान तेज कर दिया है. नगर आयुक्त सुशांत गौरव ने हरमू बाइपास पर अवैध ड्रेनेज और अतिक्रमण पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं. पढ़ें, पूरी खबर.
रांची से उत्तम महतो की रिपोर्ट
Ranchi Municipal Corporation, रांची : झारखंड की राजधानी रांची की नदियों और जलाशयों की साफ-सफाई और संरक्षण को लेकर नगर निगम प्रशासन अब गंभीर हो चुका है. यही वजह है कि शनिवार को नगर आयुक्त सुशांत गौरव ने खुद मोर्चा संभालते हुए वार्ड-43 स्थित भुसूर नदी और वार्ड-36 स्थित डिबडीह नदी का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने निगम के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ नदी क्षेत्र की वर्तमान दयनीय स्थिति का बारीकी से जायजा लिया. नगर आयुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि किसी भी हाल में नदी क्षेत्रों में अवैध अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.
नदियों से गाद और जलकुभी साफ करने के लिए निर्देश
नगर आयुक्त ने पूरे नदी क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त कराने, अवैध निर्माणकर्ताओं को नोटिस थमाने और नदियों के भीतर से गाद (silt) और जलकुंभी को पूरी तरह से साफ करने का आदेश दिया है. सफाई कार्य को गति देने के लिए उन्होंने जेसीबी के साथ-साथ मैन्युअल तरीके से (श्रमिकों के माध्यम से) भी सफाई कराने का निर्देश दिया है, ताकि नदी की मूल धारा को बहाल किया जा सके. इस निरीक्षण के दौरान उपनगर आयुक्त रवींद्र कुमार सहित सहायक नगर आयुक्त, नगर प्रबंधक और स्वच्छता शाखा के तमाम कर्मी मौजूद थे.
Also Read: झारखंड vs बिहार व्यवस्था! मतदाता सूची में विसंगतियों पर JMM ने चुनाव आयोग को घेरा
ड्रेनेज बहाने वालों पर लगेगा जुर्माना
निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने हरमू बाइपास की स्थिति पर भी कड़ा रुख अपनाया. डीपीएस (DPS) के समीप सड़क के किनारे हुए अतिक्रमण को हटाने का निर्देश दिया गया है. साथ ही, उन्होंने एक और महत्वपूर्ण आदेश जारी करते हुए कहा है कि जो भी लोग अपने भवनों से निकलने वाले ड्रेनेज के गंदे पानी को सीधे नदी या मुख्य सड़क पर प्रवाहित कर रहे हैं, उन्हें तत्काल रोका जाए. ऐसे लोगों को चिह्नित कर उन पर जुर्माना लगाने की कार्रवाई की जाए. निगम के इस फैसले से अब उन लोगों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं जो शहर के ड्रेनेज सिस्टम को दूषित कर रहे हैं. नगर आयुक्त की इस कार्रवाई को रांची के जल स्रोतों को पुनर्जीवित करने की दिशा में एक बड़ा और निर्णायक कदम माना जा रहा है.
Also Read: श्रावणी मेला में रांची से भागलपुर के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन, रेलवे ने भेजा प्रस्ताव
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By समीर उरांव
इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










