श्रावणी मेला में रांची से भागलपुर के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन, रेलवे ने भेजा प्रस्ताव

Updated:
विज्ञापन

श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Jharkhand News: श्रावणी मेले में श्रद्धालुओं की संभावित बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने रांची से भागलपुर के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का प्रस्ताव तैयार किया है. अंतिम मंजूरी के बाद ट्रेन का संचालन शुरू किया जाएगा. पूरी खबर नीचे पढ़ें…

विज्ञापन

राजेश झा
Jharkhand News: देवघर श्रावणी मेला के दौरान बाबाधाम जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रांची रेल मंडल ने रांची से भागलपुर के बीच विशेष मेला स्पेशल ट्रेन चलाने का प्रस्ताव दक्षिण-पूर्व रेलवे मुख्यालय को भेजा है. प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद ट्रेन के परिचालन की घोषणा की जायेगी. सीनियर डीसीएम श्रेया सिंह ने बताया कि दो संभावित रूट प्रस्तावित किेये गये हैं. पहला रूट रांची-मुरी-बोकारो-धनबाद-जसीडीह-किऊल-सुलतानगंज होते हुए भागलपुर तक जायेगा. वहीं दूसरा प्रस्तावित मार्ग बरकाकाना-हजारीबाग-कोडरमा के रास्ते भागलपुर तक ट्रेन चलाने का है.

विज्ञापन

पिछली बार भी दो जोड़ी स्पेशल ट्रेन चली थी

अंतिम रूट का निर्णय मुख्यालय स्तर पर लिया जायेगा. उन्होंने कहा कि स्वीकृति मिलने के बाद रूट और विस्तृत समय-सारिणी जारी कर दी जायेगी. प्रस्तावित समय के अनुसार ट्रेन रांची से रात 11 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन दोपहर करीब एक बजे भागलपुर पहुंचेगी. मालूम हो कि पिछले वर्ष भी श्रावणी मेला के दौरान रांची और भागलपुर के बीच दो जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया गया था, जिसे यात्रियों और कांवरियों को काफी सहुलियत हुई थी. इस वर्ष भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के बाबाधाम और सुलतानगंज जाने की संभावना को देखते हुए रेलवे विशेष व्यवस्था करने की तैयारी में है.

ये भी पढ़ें…

राशन नहीं उठानेवाले आठ लाख कार्डधारियों के कार्ड होंगे रद्द, झारखंड खाद्य आपूर्ति विभाग का निर्देश

झारखंड राज्यसभा चुनाव: नाथवाणी ने बढ़ाई धड़कनें, क्रॉस वोटिंग रोकने को एकजुट होगा महागठबंधन

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola